आग का डराने वाला वीडियो; घरों-मोबाइल टावरों तक पहुंची, उत्तराखंड में 15 दिन से धधक रहा जंगल

Uttarakhand Forest Fire Video Viral: उत्तराखंड के टिहरी में 15 दिन से धधक रहे जंगल के डराने वाले वीडियो सामने आए हैं। आग पिछले 15 दिन से लगी है और अब यह रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई है, जिससे लोगों में दहशत फैली हुई है।

Uttarakhand Forest Fire Video

उत्तराखंड के जंगल पिछले 15 दिन से धधक रहे हैं।

Horrible Video of Fire Viral: 15 दिन से जंगल धधक रहा है। आग की लपटें इतनी विकराल हैं कि बुझने का नाम नहीं ले रही। एक जगह बुझती है, दूसरी जगह धधक पड़ती है, मानो अग्नि देव तांडव कर रहे हों। चौंकाने वाली बात यह है कि आग अब सड़क तक पहुंच गई है। रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में लेने को बेताब दिख रही है। हवा के कारण चिंगारियां उड़कर घास और बाग बगीचों में गिर रही हैं। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि जिस तरह से आग धधक रही है, रिहायशी इलाके में भीषण अग्निकांड होने का खतरा है। हालांकि वन विभाग की टीमें और फायर ब्रिगेड इलाके में तैनात है, लेकिन आग बुझाने की कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। बता दें कि आग उत्तराखंड के टिहरी जिले के गांव बुड़ोगी के पास जंगल में लगी है। 28 मई को आग भड़की थी, जो आज तक नहीं बुझी। इस आग के वीडियो सामने आए हैं, जो काफी डराने वाले हैं।

विज्ञापन

आग बुझाने में अधिकारियों-कर्मियों के छूटे पसीने

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 28 मई की सुबह सारज्यूला पट्टी के बुडोगी गांव के पास बसे जंगल में आग लगी, जिसने कुछ ही घंटों में चीड़ के पेड़ों को चपेट में ले लिया। कंट्रोल फायर से आग बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन यह और फैलती चली गई। क्योंकि जंगल चट्टानी एरिया में फैला है, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन 15 दिन से आग बुझी नहीं है।

विज्ञापन

वन विभाग की SDO रश्मि ध्यानी और उनके साथ 3 क्रू स्टेशनों की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन उनके पसीने छूट गए हैं, क्योंकि आग की चिंगारियां एक के बाद एक पेड़ों और अपनी चपेट में ले रही हैं। आग की लपटें इतनी विकराल हैं कि उनसे निकलने वाले धुएं से जंगल के आस-पास रहने वाले लोग काफी परेशान हैं।

धुएं से जहां उनकी आंखें जल रही हैं, वहीं सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। आग की तपन इतनी तेज है कि उसके पास जाने से ही जलन का अहसान होने लगा है। ऐसे में वन कर्मियों को भी आग बुझाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ