Holi 2023: आज यानी 8 मार्च को देशभर में होली (Holi 2023) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक सभी लोग रंगों में रंगे हुए नजर आए।

विज्ञापन

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) पहुंचे। यहां उन्होंने साधु-संतों और स्थानीय लोगों के साथ होली खेली। साथ ही मंदिर प्रांगण में रसिया कार्यक्रम भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम योगी ने दिया बधाई संदेश

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर आते हैं, जब हमारा सब कुछ राष्ट्र को समर्पित होता है।

होली का पर्व हमें यही प्रेरणा देता है। इस दिन सभी जाति, धर्म और क्षेत्रीय विभाजन को भुलाकर होली मना रहे हैं। एकता का संदेश देने का इससे बड़ा अवसर और क्या हो सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ