Greater Noida West School Bus Accident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छात्रों से भरी एक स्कूल बस गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई है। हालांकि, इस हादसे में किसी बच्चे को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। यह हादसा डी मार्ट से 4 मूर्ति की ओर जाने वाली रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ब्लूम पब्लिक स्कूल गाजियाबाद की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 15 से ज्यादा बच्चे सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे।
बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बड़ा हादसा टला
स्थानीय लोगों ने बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकालने में मदद की। गनीमत रही कि यह हादसा स्कूल टाइम में भीड़भाड़ से पहले हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए रूट पर ट्रैफिक का दबाव भी रहा। लेकिन मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने जल्द ही यातायात को सामान्य कर दिया।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 11 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
बच्चों को मामूली खरोंचें आईं
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कोई छात्र गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ बच्चों को मामूली खरोंचें आईं हैं। एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेज दिया गया। अभिभावकों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
14 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
14 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
15 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
15 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines