हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्यार में जुनून या सिरफिरापन? दिल्ली पुलिस के जवान की पिस्टल से युवती ने दी जान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में पार्टी के दौरान दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पिस्टल से युवती को गोली लगने का मामला सामने आया है. पुलिस आत्महत्या और साजिश दोनों एंगल से जांच कर रही है.

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में एक पार्टी के दौरान युवती ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पिस्टल से खुद को गोली मार ली. युवती को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने कांस्टेबल हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को जब्त कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बिसरख पर एक निजी अस्पताल का मेमो मिला था, जिसके अनुसार एक महिला निवासी गौर सुंदरम सोसाइटी, बिसरख को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है. बिसरख पुलिस मौके पर पहुंच कर जानकारी की तो पता चला एक व्यक्ति के द्वारा महिला को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया था, वह उसे भर्ती कराकर वहाँ से चला गया. डॉक्टर ने गन शॉट इंजरी बतायी गई है पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को हिरासत में लिया तो पता चला कि वह दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल है. घटना में इस्तेमाल हुई पिस्टल बरामद की गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती अपनी सहेली के साथ राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में एक पार्टी करने गई थी. वहां दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल और उसका एक दोस्त भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान कांस्टेबल के मोबाइल पर उसकी तलाकशुदा पत्नी का फोन आया, जिसे लेकर युवती और कांस्टेबल के बीच तीखी बहस हुई. विवाद इतना बढ़ा कि युवती ने पास रखी कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल उठाकर खुद को गोली मार ली. पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. क्या यह वास्तव में आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola