हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Greater Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आएंगे 5 लाख दर्शक, युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगी नई उड़ान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश का तीसरा इंटरनेशनल ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होगा। यह शो इस बार सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा। युवाओं के सपनों और स्कूल-कॉलेजों की ऊर्जा को भी मंच मिलेगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि इस बार का आयोजन युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश का तीसरा इंटरनेशनल ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होगा। यह शो इस बार सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा। युवाओं के सपनों और स्कूल-कॉलेजों की ऊर्जा को भी मंच मिलेगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि इस बार का आयोजन युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। वह अपने स्टार्टअप आइडिया, इनोवेशन और उद्योगों से संबंधित जानकारी साझा कर सकेंगे।

मंडल को जोड़ा जाएगा
डीएम ने कहा कि इस मेगा ट्रेड शो में आगरा, मेरठ और सहारनपुर सहित कई मंडलों को जोड़ा गया है। इसके तहत वहां के प्रमुख स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और उद्योग संस्थान भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप का मंच
इस शो के माध्यम से छात्रों को उद्योगों के उत्पादों को देखने का मौका मिलेगा। उन्हें अपने स्टार्टअप आइडिया पेश करने और बहस (डिबेट) में भाग लेने का भी अवसर मिलेगा। इंडिया की आवाज थीम पर आधारित डिबेट और बैंड परफॉर्मेंस भी शो को खास बनाएगी।

विज्ञापन

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था होगी चाक-चैबंद
डीएम ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों की बसों के लिए अलग से रूट प्लानिंग, बस नंबर, ड्राइवर की जानकारी और सहायक स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है। सभी स्कूलों को कलर कोड भी दिए गए है। उनकी हॉल में पहचान आसान हो जाएगी। पार्किंग से शो तक लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

मोबाइल ऐप देगा पूरी जानकारी
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से दर्शक यह जान सकेंगे कि किस हॉल में कौन सा स्टॉल लगा है। वहां कैसे पहुंचा जा सकता है। यह ऐप पूरी तरह फ्री है। किसी भी व्यक्ति को प्रवेश के लिए शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन

हर गतिविधि कैमरे की नजर में
डीएम मेधा रूपम ने बताया कि पूरे शो को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। कोई भी व्यक्ति प्रशासन की नजर से बाहर नहीं रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस, प्रशासन और मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी। खासतौर से बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

पहली बार बनेगा कंट्रोल रूम
ट्रेड शो के इतिहास में पहली बार एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। किसी भी आने वाली समस्या को तत्काल सुलझाया जाएगा। एक समन्वय टीम मौके पर तैनात रहेगी जो शो के संचालन को सुचारू बनाए रखेगी।

विज्ञापन

पांच लाख से अधिक दर्शकों की उम्मीद
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के चेयरमैन राकेश कुमार ने बताया कि इस बार 14 हॉल और 2 अतिरिक्त हॉल में प्रदर्शनी लगेगी। शो में प्रवेश के लिए 12 गेट बनाए गए है। उन्होंने बताया कि इस बार 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास और निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है। इसमें कुल 5 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: हाईटेक शहर में शुरू हुई तीसरी फैमिली क्लीनिक, टूटने से बच चुके है 1 हजार से ज्यादा परिवार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola