Gorakhpur police: पुलिस की वर्दी का डर अब कम होता जा रहा है, यही वजह है कि लोग अब पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने से भी गुरेज नहीं करते। ऐसे ही एक मामला में गोरखपुर में जमीनी विवाद के एक मामले में चौकी इंचार्ज को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। चौकी इंचार्ज जमीन विवाद के मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट होने की सूचना पर पहुंचे थे।
दो बार हुई मारपीट
जानकारी के अनुसार ये मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र दुघरा चौकी का है। यहां राजन यादव अपने परिवार के साथ रहता है। राजन यादव का आरोप है कि घर के पास रहने वाले सरवन यादव और राम यादव ने मिलकर रविवार सुबह उनकी पिटाई लगाई। उस समय तो 100 नंबर पर सूचना देने और पुलिसकर्मियों के दोनों पक्ष को समझा बुझाकर पर मामला शांत हो गया।
दोनों पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी
राजन यादव का आरोप है कि दोपहर करीब 2 बजे दोनों फिर उनके घर पहुंचे और ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। इलाके में पत्थरबाजी और हंगामा होने की सूचना पाकर मौके पर दुघरा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अभी चौकी इंचार्ज दोनों पक्षों को समझा ही रहे थे कि सरवन कुमार ने घर की औरतों को आगे कर दिया और चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया।
पुलिस ने दर्ज की FIR
आरोप है कि उग्र भीड़ ने चौकी इंजार्ज राकेश कुमार की जमकर पिटाई लगाई। देर शाम को पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी खजनी, थानाध्यक्ष बेलघाट और थानाध्यक्ष सिकरीगंज मौके पर पहुंचे। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है, चौकी इंचार्ज से मारपीट करने के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घायल चौकी इंचार्ज का प्रारंभिक इलाज और मेडिकल करवाया गया है।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
1 hr agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
4 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
16 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
18 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
18 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
19 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
19 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
20 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
23 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines