Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा महायोजना 2031 को शासन से अनुमति मिलने के बाद अब तेजी से इस पर काम करना शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत गाजियाबाद, लोनी और मोदीनगर क्षेत्रों को लगभग 15 जोन में बांटकर विकास की गति तेज की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अगले छह वर्षों में गाजियाबाद के आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना है। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि यह योजना वर्ष 2022 में प्रारंभ हुई थी और इसमें एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के सुझावों को भी शामिल किया गया है। महायोजना 2031 के तहत 66 लाख की आबादी को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही शहर के विस्तार के कारण जीडीए का दायरा भी 27.56 प्रतिशत बढ़ाया गया है। जिससे शहर में निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी, जिससे शहर में रोजगार के साथ-साथ गाजियाबाद का विकास भी होगा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में जीडीए कर रहा नया औद्योगिक क्षेत्र लाने की तैयारी, जानिए पूरी डिटेल
होगा औद्योगिक विकास बढ़ेंगे निवेश के अवसर
महायोजना 2031 के तहत औद्योगिक नगरी को विकसित करने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है। इसका उद्देश्य एक जिला एक उत्पाद योजना को बढ़ावा देना है। जिससे स्थानीय उत्पादों को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंच मिल सके। योजना के लागू होने से जनपद में निवेश के नए-नए अवसर खुलेंगे और युवाओं को रोजगार के बेहतर साधन प्राप्त होंगे। गाजियाबाद को एक स्मार्ट और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने के लिए भूमि उपयोग की नई श्रेणियां तय की गई हैं। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण और सुधार के लिए हिंडन नदी के किनारे पर एक रिवर फ्रंट भी प्रस्तावित है। साथ ही महायोजना में 15-15 फीसदी आवासीय और व्यावसायिक के साथ लगभग 20 फीसदी हरियाली क्षेत्र में बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, PPP मॉडल पर बनाने की तैयारी
लागू की गई ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट नीति
महायोजना 2031 में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट नीति लागू की गई है। जिससे मेट्रो और रैपिड रेल कॉरिडोर के पास अधिक ऊंचाई वाले भवन बनाए जा सकेंगे। गाजियाबाद से मोदीनगर साउथ तक रैपिड रेल कॉरिडोर के 1500 मीटर के दायरे और मेट्रो रेड व ब्लू लाइन के 500 मीटर के दायरे को टीओडी जोन घोषित किया गया है। इसमें फ्लोर एरिया रेशियो को 1.5 से 5.0 तक बढ़ाया गया है। जिससे दो मंजिल के स्थान पर पांच मंजिल तक के भवन निर्माण की अनुमति होगी। लगभग 4200 हेक्टेयर क्षेत्र टीओडी जोन में शामिल है, जो आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। ऐसे में गाजियाबाद, लोनी और मोदीनगर के क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा। यहां नए घर, ग्रुप हाउसिंग, मॉल, दुकान, होटल, अस्पताल, उद्योग लगेंगे, जिससे निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में साढ़े 22 करोड़ से बनेगा थीम पार्क, रामायण के पत्रों सहित सांस्कृतिक विरासत के कराए जाएंगे दर्शन
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
12 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
15 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
16 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
21 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines