हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजियाबाद में विदेश से कपड़ा मंगवाने के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी, 2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र निवासी एक कंपनी के मालिक ने दो लोगों पर चीन से कपड़ा मंगवाने के नाम पर 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने इंदिरापुरम थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
गाजियाबाद में विदेश से कपड़ा मंगवाने के नाम पर धाेखाधड़ी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र निवासी एक कंपनी के मालिक ने दो लोगों पर चीन से कपड़ा मंगवाने के नाम पर 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने इंदिरापुरम थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

कुछ दिनों पहले हुई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीतिखंड में रहने वाले मैसेज तपस्वी इंटरप्राइजेज के मालिक तरुण रस्तोगी और स्वाति रस्तोगी ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात दिल्ली निवासी दो युवकों से हुई थी। बताया गया है कि मुलाकात के दौरान दोनों लोगों ने बताया था कि उनकी कंपनी के डीलर चीन में है और वहां से कपड़ों के थान मंगवाते हैं। बताया गया है कि विश्वास जीतने के लिए दोनों युवक उन्हें अपने साथ चीन भी लेकर गए थे।

23 लाख रुपये का दिया था ऑर्डर

शिकायत करते हुए बताया गया है कि चीन से वापस लौटने के बाद इन लोगों ने उनसे 62500 मीटर थान मंगवाने का ऑर्डर लिया था। इसके बाद कपड़ा मंगवाने की एवज में लगभग 23 लाख रुपए दोनों ने ले लिए थे। आरोप है कि उसके बाद फरवरी 2025 तक भी कपड़ा उनके पास नहीं पहुंचा। बताया गया है कि इस संबंध में उन लोगों से बात करने पर दोनों ने इनकार कर दिया। अब ना तो उन्हें कपड़ा ही मिला है और ना है उनके रुपए वापस मिले हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola