गाजियाबाद से आई बड़ी खबर, 8 गांवों में जमीन खरीदने-बेचने पर लगी रोक, सामने आई ये वजह

Ghaziabad Imposes Ban On Buying And Selling Land In 8 Villages: जीडीए अधिकारियों के अनुसार टाउनशिप के मद्देनजर किसानों की सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 की धारा 11 के तहत इन 8 गांवों में जमीन की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

Ghaziabad, Ban On Buying And Selling Land, Nagla Firoz, Mohanpur, Morta, Bhaupur, Ataur, Champat Nagar, Harnandipuram Township

Ghaziabad Imposes Ban On Buying And Selling Land In 8 Villages: गाजियाबाद के 8 गांवों में जमीन खरीदने-बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बीते अगस्त में यहां हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए योजना को मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद अब यहां इसके लिए जमीन के माप और सर्वेक्षण का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन

क्या है हरनंदीपुरम टाउनशिप?

बता दें जीडीए का जिले की 541.1 हेक्टेयर भूमि पर अधिग्रहण कर हरनंदीपुरम टाउनशिप बनाने की योजना है। इस टाउनशिप की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें गाजियाबाद के नगला फिरोज मोहनपुर, मोरटा, भाऊपुर, अताउर, चंपत नगर, शमशेर, भैदा खुर्द, मथुरापुर और शाहपुर मोरटा गांव की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। जिसकी प्रकिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

बाहरी लोगों को जमीन बिक्री पर प्रतिबंध

जीडीए अधिकारियों के अनुसार टाउनशिप के मद्देनजर किसानों की सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 की धारा 11 के तहत इन 8 गांवों में जमीन की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इससे अब यहां बाहरी लोग जमीन नहीं खरीद सकेंगे और जमीन खरीदकर आगे उसे ऊंचे दामों पर दोबारा बेचने का खतरा कम होगा। इस बारे में जीडीए सचिव राजेश सिंह ने कहा कि भूमि बिक्री पर प्रतिबंध लगाने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि किसानों को उनकी भूमि का उचित मूल्य मिले और भूमि माफिया उनका फायदा न उठा सकें।

विज्ञापन

नंगला फिरोजपुर गांव से ली जाएगी 247.8 हेक्टेयर जमीन

जानकारी के अनुसार अगले एक महीने जीडीए इन आठ गांवों में जमीन बिक्री के किसी भी अवैध लेन-देन पर नजर रखेगा। किसानों को एक-दूसरे को जमीन बेचने की अनुमति होगी लेकिन बाहरी लोगों को वह जमीन नहीं बेच सकते हैं। बता दें इन आठ गांवों में सबसे ज्यादा जमीन 247.8 हेक्टेयर नंगला फिरोजपुर से ली जाएगी। इसके बाद शमशेर गांव 123.97 हेक्टेयर ली जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ