Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण हरनंदीपुरम में नई टाउनशिप बसाने की योजना को अमल में लाने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन के पास प्रस्तावित यह योजना मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत तैयार करने की योजना है। पहले चरण में पांच गांवों की लगभग 350 हेक्टेयर भूमि पर यह टाउनशिप विकसित की जाएगी। अब तक कुछ किसानों से सहमति से जमीन का बैनामा भी कर लिया गया है। हालांकि अभी भी कुछ किसान अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में साढ़े 22 करोड़ से बनेगा थीम पार्क, रामायण के पत्रों सहित सांस्कृतिक विरासत के कराए जाएंगे दर्शन
अधिग्रहण के लिए बोर्ड बैठक में रखा जा सकता है प्रस्ताव
जीडीए द्वारा अब अन्य किसानों से सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में यदि यह प्रयास सफल नहीं होता है तो जीडीए द्वारा भूमि अधिग्रहण का विकल्प अपनाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। बताया गया है कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और उसे इस माह होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जा सकता है। अधिग्रहण के फैसले पर बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद जीडीए आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हालांकि अधिग्रहण के दौरान मिलने वाले मुआवजे को लेकर किसान कोर्ट भी जा सकते है। जिससे पूरी परियोजना कानूनी पचड़ों में फंस सकती है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, PPP मॉडल पर बनाने की तैयारी
योजना पर 1200 करोड़ खर्च होने का अनुमान
हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए जीडीए कुल 336.8444 हेक्टेयर जमीन खरीदने की योजना है। जिस पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस परियोजना में नगला फिरोज मोहनपुर गांव से सबसे अधिक 192.6514 हेक्टेयर भूमि 7,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से खरीदने की योजना है। इसके अलावा मथुरापुर की लगभग 14 हेक्टेयर, शमशेर गांव की करीब 86 हेक्टेयर, चम्पतनगर की 33 हेक्टेयर और भनेड़ाखुर्द गांव की लगभग नौ हेक्टेयर जमीन शामिल है। इस दर पर अभी कुछ किसान असंतुष्ट हैं। वहीं इस मामले में जीडीए अधिकारियों का कहना है कि योजना के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए जीडीए ने बनाया प्लान, जानिए क्या है पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
12 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
15 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
16 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
21 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines