नोएडा में किसानों ने घेरा NTPC मुख्यालय, पुलिस से हुई झड़प, देखें Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में गुरुवार को धरनारत किसानों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से झड़प हो गई।
बताया गया है कि करीब दो माह से ग्रेटर नोएडा में NTPC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान गुरुवार को दादरी से भाजपा विधायक का घेराव करने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही किसानों की इस योजना पर पानी फेर दिया। उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। जबकि किसान नेता सुखबीर खलीफा को घर में ही नजरबंद कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के 24 गांवों के किसान पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि किसानों को समान रूप से मुआवजा दिया जाए। बताया गया है कि गुरुवार को धरनारत किसान दादरी के भाजपा विधायक तेजपाल नागर के घर का घेराव करने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन को इस मामले की जानकारी पहले ही पता चल गई।
इस पर पुलिस ने भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा को घर में ही नजरबंद कर दिया। इस पर किसानों का आक्रोश भड़क गया। वे सीधे सेक्टर-24 स्थित एनटीपीसी के मुख्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। वहीं सूचना पर भारी संख्या पुलिस फोर्स और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बताया गया है कि इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इतना ही नहीं किसानों और पुलिस वालों में जमकर धक्कामुक्की भी हुई। यह पूरा घटनाक्रम काफी देर तक चला। एक स्थानीय रिपोर्ट में कहा गया है कि किसान नेता सुखबीर को छोड़ने के बाद ही किसान शांत हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसान करीब दो माह से दादरी एनटीपीसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: