उत्तरकाशी में भूकंप के 3 बार झटके, खिड़कियां और दरवाजे हिले तो घरों से बाहर भागे लोग

Earthquake Tremors in Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज 3 बार भूकंप आया। एक घंटे के अंदर लोगों ने 3 बार झटके महसूस किए, जिनसे डरे सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। आइए जानते हैं कि कब-कब और कितनी तीव्रता का भूकंप आया?

Earthquake Tremors in Uttarkashi

भूकंप आने पर घरों से निकलकर सड़कों पर आए लोग।

Earthquake Tremors in Uttarkashi: म्यांमार के बाद आज भारत की धरती भी भूकंप के झटकों से हिल गई। जी हां, आज सुबह उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके लगे। एक घंटे के कारण 3 बार भूकंप आया और ऐसे झटके लगे कि लोग अपने घरों से बाहर दौड़े आए।

विज्ञापन

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने इस भूकंप की पुष्टि की और लोगों ने भी बताया कि सुबह-सुबह लोग अपने रुटीन कामों में व्यस्त थे कि अचानक चीजें हिलती दिखीं। घरों के दरवाजे और खिड़कियां हिलने लगीं तो वे समझ गए कि भूकंप आ रहा है। कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर आ गए। दूसरी बार फिर झटके लगे, लेकिन पहले वाले झटकों से हलके थे।

विज्ञापन

तीसरी बार फिर भूकंप आया और इस बार के झटके पहले दोनों बार के झटकों से ज्यादा थे। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन क्योंकि उत्तरकाशी जिला भूकंप के सबसे संवदेनशील जोन में आता है, इसलिए भूकंप का अलर्ट रहता है। लोगों को भी समय-समय पर भूकंप से सतर्क रहने को कहा जाता है।

विज्ञापन

2 से 4 के बीच रही भूकंप की तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का पहला झटका सुबह करीब 7 बजकर 41 मिनट पर लगा। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई और इसका केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर गहराई में मिला। थोड़ी देर बाद 8 बजे के करीब दूसरी बार झटके लगे, जो हल्के थे। इसके बाद 8 बजकर 41 मिनट पर तीसरी बार भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई और इसका केंद्र भी 5 किलोमीटर की गहराई में ही मिला। भूकंप आने का पता लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें सड़कों पर उतरीं।

उन्होंने जगह-जगह जाकर नुकसान का जायजा लिया, लेकिन किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली। लोगों ने पूछने पर उन्होंने अपना अनुभव जरूर बताया। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप वैज्ञानिकों ने अपडेट दिया है कि उत्तराखंड के अधिकतर इलाके भूकंप के 4 और 5 जोन में आते हैं। जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक भी उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप आया। छोटे-छोटे झटके बड़े खतरे का संकेत हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ