शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
Bulandshahr News: तापमान बढ़ने के साथ कुत्ते, बिल्ली और बंदर खूंखार हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि ,बुलंदशहर जिले में हर रोज तकरीबन 400 लोगों को खूंखार कुत्ते, बिल्ली और बंदर शिकार बना रहे हैं। बिगड़ते हालातों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने गांव स्थित मेडिकल सेंटर्स पर एन्टी रेबीज वैक्सीन (ARV) का इंतजाम किया है, ताकि कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों को दूर तक दौड़ना न पड़े।
30 दिन में 11 हजार 718 लोगों को काटा
पिछले एक माह से मौसम लगातार गर्म हो रहा है। इस मौसम में पालतू और आवारा कुत्ते, बिल्ली, बंदर भी खूंखार होने लगे हैं, पिछले 30 दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुत्ते बिल्ली और बंदरों ने 390 से 400 लोगों को हर रोज निशाना बनाया। पालतू कुत्तों ने 1749 लोगों को काटा, जबकि आवारा कुत्तों ने 8049 लोगों को शिकार बनाया। बिल्लियों ने 480 और बंदरों ने 1385 लोगों को निशाना बनाया। कुल मिलाकर 30 दिन के भीतर 11 हजार 718 लोगों को खूंखार हो चुके कुत्ते, बिल्ली और बंदर हमला कर अपना शिकार बना चुके हैं। बढ़ते रेबीज मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सीएचसी और पीएचसी के अलावा गांव देहात के मेडिकल सेंटर्स पर भी एन्टी रेबीज वैक्सीन का बंदोबस्त कर दिया है।
देशी नुस्खे का प्रयोग करने न करें
बुलंदशहर के कल्याण सिंह मेडिकल कालेज के एसीएमओ डॉक्टर रमित कुमार के मुताबिक कुत्ता, बिल्ली और बंदर के काटने पर घायल व्यक्ति अपने घाव पर लाल मिर्च, पाउडर और तेल जैसे देशी नुस्खे का प्रयोग न करें। 24 घंटे के अंदर नजदीकी सरकारी अस्पताल जाएं और ARV लगवाएं। लापरवाही बरतने पर जान जोखिम बढ़ सकता है। रेबीज लाइलाज वायरस है, अगर समय पर उपचार न लिया गया तो जान जाना निश्चित है।
संस्कारी कुत्ते बने जान के दुश्मन
आवारा कुत्ते, बिल्ली और बंदर के साथ पालतू कुत्ते भी लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं। पालतू कुत्तों को संस्कारी और अनुशासित माना जाता है। इसलिए उनसे बेवजह काटने की उम्मीद नहीं की जाती, लेकिन बढ़ती गर्मी ने पालतू कुत्तों के स्वभाव को भी चिड़चिड़ा और खूंखार बना दिया है। बताया जा रहा है कि पालतू कुत्ते पिछले 30 दिनों के भीतर 1749 लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं।
और खूंखार होंगे कुत्ते
जैसे-जैसे तापमान में इजाफा होगा वैसे-वैसे कुत्ते, बिल्ली और बंदर और भी ज्यादा खूंखार नजर आएंगे। फिलहाल कुत्ता, बिल्ली और बंदर के शिकार लोगों की संख्या करीब 12000 के आसपास है। मई, जून और जुलाई माह में यह संख्या बढ़कर 15000 को भी क्रॉस कर सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी मुकम्मल तैयारी कर ली है। जिला अस्पताल से लेकर गांव के छोटे स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज वैक्सीन रखवा दी गई है, ताकि बिल्ली कुत्ता और बंदर के शिकार लोगों को गर्मी में दौड़ना ना पड़े।
एक्सपर्ट्स से जानिए
एसीएमओ डॉक्टर रमित कुमार ने बताया कि आवारा और पालतू कुत्तों, बिल्ली और बंदरों से छेड़छाड़ न करें। गर्मी में उनके पास न जाए। अगर किसी को जानवर ने काट लिया है तो वह सरकारी अस्पतालों का रुख करें और ARV लगवाएं।
संबंधित खबरें
UP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
48 mins agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
1 hr agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
15 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
15 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
20 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
22 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
23 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines