Digital Evidence Importance: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में डिजिटल एविडेंस का न्यायिक मामलों में महत्व विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त जस्टिस तलवंत सिंह ने डिजिटल एविडेंस पर चर्चा की और कहा कि न्यायिक मामलों में डिजिटल एविडेंस की भूमिका अहम है और केस में इनकी जरूरत तब और बढ़ जाती है, जब कोई विटनेस नहीं होता। सेमिनार में बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर डिजिटल एविडेंस को मान्यता देने के लिए एक बेहद खास सिस्टम तैयार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: साइबर अपराध को रोकने के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी पर जोर, डिजिटल डेटा कलेक्शन लगाएगा लगाम
मुंबई हमले में कसाब के दोष सिद्ध होना बड़ा उदाहरण
सेमिनार में तलवंत सिंह ने कहा कि न्यायिक मामलों में डिजिटल एविडेंस की भूमिका बहुत अहम होती है। यह भूमिका तब और बढ़ जाती है, जब डिजिटल एविडेंस के अलावा कोई विटनेस नहीं होता है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोशी कसाब के मामले में इंटरनेट ट्रांस्क्रिप्ट्स ने दोषसिद्धि में काफी अहम भूमिका निभाई थी। वर्तमान डिजिटल एविडेंस न सिर्फ न्यायिक मामलों में जरूरी साबित हो रहे हैं, बल्कि न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता को भी सुनिश्चित कर रहे हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश में न्यायिक सुधारों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 2017 से पहले अपराधियों को पकड़ने में लगते थे सालों, अब 24 से 48 घंटों में दबोचे जा रहे- सीएम योगी
डिजिटल साक्ष्य को मान्यता देने के लिए ढांचा तैयार
सेमिनार में तलवंत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में न्यायपालिका को तकनीकी दृष्टिकोण से मजबूत किया जा रहा है और डिजिटल एविडेंस को मान्यता देने के लिए आवश्यक ढांचा तैयार किया किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के न्यायालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति लाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के न्यायिक ढांचे को और भी सशक्त बनाने के लिए कई सुधारों की घोषणा की है, ताकि न्यायिक कार्यवाही तेजी से और पारदर्शी तरीके से हो सके।
यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, यूपी व राजस्थान रोडवेज से होगा अनुबंध
न्यायिक सुधारों के सकारात्मक परिणाम निकलेंगे
तलवंत सिंह ने कहा कि सेमिनार इसका प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश न्यायिक सुधारों में अपने कदम तेजी से बढ़ा रहा है और भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने डिजिटल एविडेंस को परिभाषित करते हुए कहा कि यह वह सभी डेटा होते हैं, जो डिजिटल रूप में जन्म लेते हैं और एक जगह एकत्रित होते हैं। उन्होंने इसे बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक बताया और कहा कि अब यह लगभग हर जांच का अभिन्न हिस्सा बन गया है। चाहे मामला चोरी का हो, लूटपाट या साइबर अपराध का हो। मानना है कि वैज्ञानिक और डिजिटल एविडेंस अभियोजन की ताकत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और दोषसिद्धि में सबसे ज्यादा मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हर साल 5 छात्रों को UK में पढ़ाई करने का मिलेगा मौका’, सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर की बड़ी घोषणा
गवाही लेने में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वैध तरीका बना
तलवंत सिंह ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के नये नियमों का उल्लेख करते हुए बताया कि यह अधिनियम डिजिटल साक्ष्य की स्वीकृति को आसान बनाता है, जिसमें वीडियो कॉलिंग के माध्यम से दर्ज मौखिक बयान और वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल हैं। उन्होंने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 273 का उदाहरण देते हुए बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अब एक वैध तरीका बन गया है, जिसके द्वारा गवाहों के बयान दर्ज किए जा सकते हैं।
उन्होंने डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि डिजिटल रिकॉर्ड (जैसे स्कैन किए गए PDF, CCTV फुटेज) और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड (जैसे Email, SMS, सर्वर लॉग्स) अलग-अलग प्रकार के होते हैं। उन्होंने भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 63 का हवाला देते हुए बताया कि डिजिटल रिकॉर्ड को प्रमाणिक बनाने के लिए यह आवश्यक है कि डिवाइस नियमित रूप से इस्तेमाल में हो, डेटा सामान्य रूप से दर्ज किया गया हो और डिवाइस की कार्यशीलता सही हो।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
13 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines