Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

ड्राइवर की एक चूक से 4 लोगों की गई जान, देहरादून में हादसे का सच आया सामने

देहरादून के राजपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों की जान ले ली और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। 

Author
Edited By : Hema Sharma Updated: Mar 13, 2025 06:58
dehradun hit-and-run case

Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून में राजपुर रोड के पास एक तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना बुधवार रात करीब 8 बजे हुई, जिसके बाद से ही अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टक्कर मारने वाली गाड़ी मर्सिडीज हो सकती है।

कब हुआ हादसा

देहरादून में होली से 2 दिन पहले ही एक भयानक हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार काल ने लोगों को टक्कर मारी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ब्लास्ट हुए तो लगा..खुदा से बुलावा आ गया…’ पाकिस्तान हाईजैक ट्रेन से रिहा हुए शख्स ने सुनाई आपबीती

कैसी है घायलों की हालत

बुधवार को हुई इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया। 4 लोगों की तो मौत हो चुकी थी, जो 2 लोग घायल थे उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि घायलों की हालत अब स्थिर है। हालांकि इन लोगों को टक्कर मारने वाला आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गया, जिसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है, उस रूट पर उस समय आने वाली सभी गाड़ियों की निगरानी की जा रही है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा की वो कौन सी गाड़ी थी जो 4 लोगों की मौत का कारण बनी। पुलिस ने बताया कि 11-12 गाड़ियों को ट्रैक किया जा रहा है, उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हाईजैक ट्रेन के बंधकों के वीडियो आए सामने, जानें कैसे हैं हालात?

First published on: Mar 13, 2025 06:46 AM

संबंधित खबरें