‘ब्लास्ट हुए तो लगा..खुदा से बुलावा आ गया...' पाकिस्तान हाईजैक ट्रेन से रिहा हुए शख्स ने सुनाई आपबीती

पाकिस्तान की हाईजैक हुई ट्रेन से रिहा हुए बंधकों ने अपनी आपबीती सुनाई। बंधकों ने बताया कि ब्लास्ट हुए और चीख-पुकार मची थी। जिससे लोगों में दहशत थी।

pakistan train hijack latest update

pakistan train hijack latest update

Pakistan Train Hijack Latest Update: 11 मार्च को पाकिस्तान की ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को बलूच लिबरेशन आर्मी ने हाईजैक कर लिया था। 500 यात्रियों से भरी इस ट्रेन को हाईजैक हुए 24 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया है। बलूच विद्रोहियों ने पहले पटरी पर ब्लास्ट किया फिर ट्रेन को पटरी से उतारा और उसमें बैठे सभी यात्रियों को बंधक बना लिया। हालांकि आम लोगों को रिहा किया जा रहा है। पाकिस्तानी की हाईजैक हुई ट्रेन से रिहा हुए बंधक अब अपनी आपबीती सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 ब्लास्ट हुए लोग चीख रहे थे

रिहा हुए एक व्यक्ति ने बताया कि ट्रेन हाईजैक से पहले ब्लास्ट हुए, लोग चीखने लगे। हर तरफ चीख पुकार मच गई और सभी रोने लगे। ब्लास्ट और फायरिंग की आवाज सुन सभी लेट गए।  व्यक्ति ने बताया कि मेरे साथ मेरी पत्नी और बच्चे थे। उन्होंने मुझे छोड़ दिया और मेरे परिवार ने मुझसे कहा कि मैं पीछे मुड़कर न देखूं और आगे बढ़ता रहूं।

मैं अपनी और अपने बच्चों की जान बचाने के लिए उनकी बात मानी और पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बच्चों के बिना कैसे जाएं

हाईजैक ट्रेन से रिहा हुई बंधक महिलाओं ने भी रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि हमें डराया धमकाया जा रहा था। बच्चों के बिना बाहर भेजा जा रहा था।

हम उनके बिना कैसे आ सकते थे। अपनी आपबीती बताते हुए सभी महिलाएं बुरी तरह से रोने लगीं।

बोलने की हालत में नहीं थी महिलाएं

जिन बंधक लोगों को रिहा किया गया, उनकी हालत खराब थी। सभी बुरी तरह से रो रहे थे और उन पलों को याद कर डर से कांप रहे थे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कैसे रोती-बिलखती नजर आ रही है।

वो कुछ बोलने की हालत में भी नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ