हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'देश में हैं 2 नमूने… एक तो यहीं', CM योगी के ऐसा कहते ही विधानसभा में मचा हंगामा, भड़क गई सपा

Uttar Pradesh Assembly: सीएम योगी यहीं नहीं रुके, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा, मुझे लगता है कि यहां वाले ‘बबुआ’ भी जल्द ही इंग्लैंड की सैर सपाटे पर निकल जाएंगे.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा की शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया. इस दौरान सीएम योगी ने कफ सिरप, वंदेमातरम और प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया. इस बीच सीएम योगी ने इशारों ही इशारों में विपक्ष के दो बड़े नेताओं को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसकी वजह से सदन में हंगामा हो गया. सीएम योगी ने सदन में चर्चा के दौरान दिल्ली और यूपी के नेताओं की तुलना करते हुए कहा कि देश में दो ‘नमूने’ हैं, जिनमें से एक यहां बैठते हैं.

इंग्लैंड की सैर सपाटे पर निकल जाएंगे ‘बबुआ’

मुख्यमंत्री योगी का ये बयान अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जोड़कर देखा जा रहा है. सीएम योगी यहीं नहीं रुके, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा, मुझे लगता है कि यहां वाले ‘बबुआ’ भी जल्द ही इंग्लैंड की सैर सपाटे पर निकल जाएंगे. सीएम योगी ने कहा कि देश में जब भी कभी गंभीर मुद्दे पर चर्चा होती है, तो कुछ लोग बिना समय लगाए विदेश भाग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर, हाथ-पैर काटे…2 प्रेमियों के लिए पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट; 15 साल के रिश्ते का खौफनाक अंत

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने किया पलटवार


CM योगी के इस बयान पर अखिलेश यादव भी चुप बैठने वालों में से नहीं थे, उन्होंने करारा जवाब दिया. एक्स पर एक पोस्ट में सीएम योगी ने कहा कि योगी की टिप्पणी विपक्ष पर हमले से ज्यादा सत्ताधारी पार्टी के भीतर की कलह का कबूलनामा लग रही है. अखिलेश यादव ने एक संवेदनशील मुद्दे पर प्रहार करते हुए कहा कि कई महीनों से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संबंध ठीक नहीं हैं.

कोडीन कफ सिरप पर क्या बोली सीएम योगी?


सीएम योगी ने अपने बयान में कहा, ‘कोडीन कफ सिरप से उत्तर प्रदेश में कोई मौत नहीं हुई है. दूसरी बात, इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने अदालत में यह मुकदमा जीत लिया है. तीसरी बात, उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े थोक विक्रेता, जिसे एसटीएफ ने सबसे पहले गिरफ्तार किया था, को समाजवादी पार्टी ने 2016 में लाइसेंस जारी किया था.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola