सिर, हाथ-पैर काटे… 2 प्रेमियों के लिए पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट; 15 साल के रिश्ते का खौफनाक अंत

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसा एक और हत्या का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी ने अपने दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसने अपने पति के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. सिर, धड़ और दोनों हाथों को काटकर अलग-अलग किया और फिर एक पॉलिथीन में भरकर घर से 800 मीटर दूर एक नाले के पास फेंक दिया.

IMAGE (5)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसा एक और हत्या का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी ने अपने दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसने अपने पति के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. सिर, धड़ और दोनों हाथों को काटकर अलग-अलग किया और फिर एक पॉलिथीन में भरकर घर से 800 मीटर दूर एक नाले के पास फेंक दिया.

तीनों ने कैसे की राहुल की हत्या?

बता दें कि तीनों पहले लोहे की रॉड से और जूते में कील ठोकने वाले हथौड़े से उसके सिर पर वार किए. इसके बाद ग्राइंडर से शव के कई टुकड़े कर दिए. वहीं, राहुल के धड़ और कटे हुए हाथ को घर से 800 मीटर दूर नाले में फेंका और सिर को रामघाट पर गंगा नदी में बहा दिया. इस दौरान आरोपियों ने राहुल के कपड़ों को भी जला दिया.

पत्नी ने खुद दर्ज कराई पति के गायब होने की रिपोर्ट

बता दें कि रूबी ने पति राहुल की हत्या करने के 6 दिन बाद पुलिस के पास जाकर अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. वहीं, 27 दिन बाद पुलिस ने नाले किनारे मिले पालिथीन बैग में सड़ा-गला आधा शव बरामद किया.

कटे हाथ पर बना था ‘राहुल’ नाम का टैटू

पुलिस ने जब बरामद हुए शव का पोस्टमार्टम कराया तो कटे हुए हाथ पर राहुल नाम का एक टैटू दिखाई दिया. जिसके बाद ही शव की पहचान राहुल के रूप में हुई. इसी दौरान पुलिस को पत्नी रूबी से हो रही पूछताछ पर भी शक हुआ और जब पुलिस ने उसके घर की छानबीन की तो लोहे की रॉड, तख्त और हीटर पर खून के धब्बे भी मिले.

रूबी ने कबूली दो बॉयफ्रेंड होने की बात

घटना के बाद जब पुलिस को रूबी पर शक हुआ तो उससे सख्ती से पूछताछ की गई. इस दौरान रूबी ने बताया कि उसका गौरव के साथ अफेयर है. उसने बताया कि 18 नवंबर 2025 की रात राहुल ने रूबी को बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा था जिसके बाद राहुल ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बेइज्जती की. रूबी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद हमने राहुल पर जूते में कील ठोकने वाले हथौड़े से हमला कर दिया. राहुल के सिर पर हथौड़े और लोहे की रॉड से कई वार किए और फिर ग्राइंडर लाकर उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए.

बेटी ने खोले कई गहरे राज

बता दें कि रूबी और राहुल के दो बच्चे भी हैं. बेटा 12 साल और बेटी 10 साल की है. वहीं, बेटी ने अपनी मां के कई गहरे राज खोले हैं. उसने पुलिस को बताया कि मम्मी पापा के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. उसने बताया कि घर पर 3 लोग आते थे और मेरे लिए चॉकलेट भी लेकर आते थे. एक व्यक्ति कहता था कि बस कुछ महीने और फिर मैं ही तुम्हें अपने पास रखूंगा…तुम्हारे पापा बीच से हट जाएंगे. उसने आगे कहा, मेरी मां और जिसने भी मेरे पापा से साथ यह सब किया… उन सबकों फांसी मिलनी चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ