हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उत्तराखंड में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, टिहरी में अब तक 5 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार को यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर पड़ी। सभी यात्री गुजरात से कुंजापुरी मंदिर में दर्शन करने आए थे। सूचना मिलने का बाद पुलिस, एडीआरएफ की अलर्ट हो गई। पढ़िए अमित रतूड़ी की रिपोर्ट।

विज्ञापन
उत्तराखंड के टिहरी में खाई में गिरी बस

उत्तराखंड में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। टिहरी जिले में एक बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे। एसडीआरएफ और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

टिहरी जिले के नरेन्द्रनगर में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास एक बस खाई में गिर गई। हादसे में अभी तक 5 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। सभी घायलों को SDRF टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। टीम का रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शिप्रा नदी में गिरी कार, अल्मोड़ा से हल्द्वानी आते समय 3 शिक्षकों की मौत

विज्ञापन

बता दें कि हादसा नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के पास हुआ। बस में सवार यात्री गुजरात से आए थे। यात्री कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचे।

प्रशासन ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से SDRF वाहिनी नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बस में 30–35 लोगों के सवार होने की संभावना बताई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिवाली पर ऊधम सिंह नगर में बड़ा हादसा, घर लौट रहे यूपी के 4 लोगों की दुर्घटना में मौत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola