उत्तराखंड में शिप्रा नदी में गिरी कार, अल्मोड़ा से हल्द्वानी आते समय 3 शिक्षकों की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक कार शिप्रा नदी में कार गिर गई। इस हादसे में 3 शिक्षकों की मौत हो गई। सभी शिक्षक अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

उत्तराखंड में खाई में गिरी कार

उत्तराखंड में खाई में गिरी कार

विज्ञापन

उत्तराखंड में देर रात बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आते समय एक कार शिप्रा नदीं में गिर गई। कार में सवार 3 शिक्षकों की मौत हो गई। सूचना पर खैरना थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान किया। एक घायल शिक्षक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

शिक्षक पुष्कर सिंह भैसोड़ा (50), शिक्षक सुरेंद्र भंडारी (45), संजय बिष्ट (51), संजय बिष्ट (51) और मनोज कुमार (43) अल्मोड़ा से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। गरमपानी के पास कार खाई में शिप्रा नदी में गिर गई। इसमें 3 की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं मनोज कुमार को हल्द्वानी रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि घायल शिक्षक से पता चला है कि कार बैक करते समय हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद से पहाड़ी रास्ता पर सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह भैसोड़ा एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। वहीं संजय बिष्ट व सुरेंद्र भंडारी राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवालबाग ब्लॉक के पदाधिकारी थे। शिक्षक नेता होने के चलते हादसे को लेकर शिक्षकों में काफी रोष है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ