Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अमृत भारत स्टेशनयोजना के शिलान्यास के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब कार्यक्रम में भाजपाइयों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। भारत माता की जय के नारे लगते ही बसपा सांसद दानिश अली ने विरोध कर दिया। इस पर भाजपा एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो से उनके तीखी बहस भी हो गई। दोनों नेताओं के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमृत भारत स्टेशन योजना का था कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक, देशभर में आज यानी रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना का शिलान्यास किया जा रहा था। देशभर के प्रमुख स्टेशनों पर कार्यक्रम की तैयारी हुई। इसी के तहत अमरोहा में भी कार्यक्रम था। इसी दौरान मंच पर बीएसपी सांसद दानिश अली और बीजेपी एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों के बीच तीखी बहस हो गई।

बसपा सांसद दानिश अली ने लगाया ये आरोप

कार्यक्रम के दौरान हुई तीखी बहस के बाद भाजपा एमएलसी ढिल्लो ने कहा कि भारत माता की जय बोलना कोई गलत नहीं है। उधर बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि भाजपा हमेशा हर कार्यक्रम को अपनी पार्टी का कार्यक्रम बना लेती है। उन्होंने कहा कि ये एक सरकारी कार्यक्रम था। हमने इस पर आवाज उठाई, क्योंकि ये किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने कहा कि इसे तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की लेकिन जनता इस बात को समझ चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ