सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि मित्र देशों के साथ खड़ा होकर उनकी रक्षा में सहयोगी भारत पर्यावरण से भी ‘शौर्य’ की नई गाथा लिखेगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वन विभाग ने ब्रह्मोस फैसिलिटी भटगांव के 30 एकड़ में ग्रीन बेल्ट विकसित किया है। शनिवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पौधरोपण किया। सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में वन-पर्यावरण की इस पहल की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सराहना की।
मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ने रोपा रुद्राक्ष
एक पेड़ मां के नाम- 2.0 के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। दोनों नेताओं ने ‘शौर्य वन’ का अवलोकन किया और यहां लगाए गए पौधरोपण की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने इसका स्वरूप और वृहद करने का निर्देश दिया।
30 एकड़ में ग्रीन बेल्ट
लखनऊ के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वन विभाग की तरफ से ब्रह्मोस फैसिलिटी भटगांव के 30 एकड़ में ग्रीन बेल्ट विकसित की गई है। ब्रह्मोस एरिया में शौर्य वन की स्थापना करते हुए 20 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। जमीन मिलने पर यहां और पौधरोपण भी किया जाएगा।
‘शौर्य वन’ भी लिखेगा सेना के साहस की कहानी
श्री पांडेय ने बताया कि ब्रह्मोस फैसिलिटी
भटगांव में शौर्य वन स्थापित किया गया है। इसे शौर्य नाम देने के पीछे का उद्देश्य ब्रह्मोस और ऑपरेशन सिंदूर के जरिये भारतीय सेना के शौर्य की कहानी को प्रदर्शित करना है।
एक नजर
- ब्रह्मोस फैसिलिटी भटगांव: पौधरोपण- कुल पौधरोपण: अब तक 20 हजार
- आम: लगभग 3-4 हजार पौधे
- नीम: लगभग 2 से 3 हजार पौधे
- आंवला: लगभग 2 से 3 हजार पौधे
- मौलश्री, अमरूद, अर्जुन, शीशम – कुल लगभग 6-7 हजार पौधे
इसके अलावा चारों तरफ से बांस के पौधे लगाकर इसे नया स्वरूप व सुरक्षित किया जा रहा है। यहां की लैंड स्केपिंग काफी आकर्षित है।
संबंधित खबरें
यूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
7 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
7 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
18 hrs agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
20 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoसंभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख जुर्माना
1 day agoयूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सियासी मंथन, बीजेपी-सपा में समीकरण साधने की कवायद तेज
1 day agoहॉस्टल के खाने में मिला कीड़ा तो भड़के स्टूडेंट, दून यूनिवर्सिटी में मचा भारी बवाल, विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines