UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद के जमुना गली में रहने वाले संजीव कुमार गुप्ता ने मथुरा के महोली रोड स्थित रॉयल कृष्णा होटल में आत्महत्या कर ली। शव के पास से दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उन्होने गांव के दो लोगों को 20 लाख रुपये उधार दिए थे, अब वे वापस नही कर रहे है। जिससे परेशान होकर संजीव ने आत्महत्या कर ली।
संजीव की कस्बे में ही ऑटो पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार को संजीव बाके बिहारी के दर्शन करने करने मथुरा गये थे। जिस दौरान उन्होने मथुरा के रॉयल कृष्णा होटल में कमरा नंबर 103 बुक किया था। बुधवार सुबह ही कमरा खाली करने की बात स्टाफ को बताई। सुबह 11 बजे तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर स्टाफ ने उनको आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस होटल पंहुची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। संजीव का शव बाथरूम में लगे हैंगर से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि 18 सितंबर को संजीव वृंदावन घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। मंगलवार शाम चार बजे संजीव से उनकी आखिरी बार परिवार से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद फोन स्विच आफ जा रहा था। परिजन अपने सूत्रों से संजीव की तलाश कर रहे थे।
वीडियो काल से बांके बिहारी के कराए थे दर्शन
मृतक की बेटी युक्ती गुप्ता ने थाना फतेहाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी, कि पिता 18 सितंबर को शाम 4 बजे वृंदावन गए थे। 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उन्होने भगवान बांके बिहारी के वीडियो कॉल पर दर्शन कराए थे। शाम को घर आ जाऊंगा बोल रहे थे । इसके बाद फोन स्विच आफ हो गया। रात 12 बजे फोन चालू हुआ, लेकिन बात नहीं हो पायी थी।
20 लाख उधार दिए थे
मृतक संजीव कुमार की फतेहाबाद के अवंतीबाई चौक के पास ऑटो पार्टस की दुकान है। मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के दो लागों ने उनसे 20 लाख रुपयें उधार ले रखे थे, वे रकम वापस नहीं कर रहे थे। जिसकी वजह से संजीव काफी दिनो से परेशान थे। परेशान होकर उन्होने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines