---विज्ञापन---

बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर पार्टी ने लिया बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पार्टी के नेता बब्बन सिंह पर बड़ा एक्शन लिया है। बब्बन सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पार्टी के नेता बब्बन सिंह पर बड़ा एक्शन लिया है। बब्बन सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

अश्लील वीडियो हुआ था वायरल

बीजेपी नेता और बलिया में रसड़ा चीनी मिल के उपसभापित बब्बन सिंह रघुवंशी के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा ने उन्हें पार्टी निष्काषित कर दिया है। भाजपा प्रदेश के महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने इस मामले में गुरुवार को एक पार्टी का एक लेटर जारी किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:BJP मंत्री को SC कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के FIR के आदेश पर रोक लगाने से इनकार

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश हुई कार्रवाई

इस लेटर में बब्बन सिंह रघुवंशी को संबोधित करते हुए बताया गया है कि सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और आपके वक्तव्यों के माध्यम से आपके द्वारा किए गए आचरण/कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव के चाचा के बिगड़े बोल, विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर की जातिसूचक टिप्पणी

बीजेपी नेता ने दी सफाई

इस पर बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने सफाई देते हुए कहा कि मैं शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं। प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य भी रहा हूं। बिहार में मैं एक बारात में गया था। वहां केतकी सिंह के पति और उनके लोगों ने साजिश के तहत मेरा वीडियो बनाया और वायरल किया। ये एक साजिश के तहत हुआ है।

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2025 06:17 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola