BJP मंत्री को SC कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के FIR के आदेश पर रोक लगाने से इनकार

BJP Minister Vijay Shah Controversy: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा मंत्री विजय शाह आज इस्तीफा दे सकते हैं। FIR दर्ज करने के मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। पढ़ें रिपोर्टर विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट…

Minister vijay shah | Colonel Sophia Qureshi | MP High Court

कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले विजय शाह की मंत्री की कुर्सी जा सकती है।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। मामले में स्वत: संज्ञान लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया। FIR दर्ज हुई तो विजय शाह ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री शाह को फटकार भी लगाई और कहा कि मंत्री होकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

विज्ञापन

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी फटकार लगाई है। जस्टिस अतुल श्रीधरन, जस्टिस अनुराधा शुक्ला ने केस की सुनवाई की। महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने सरकार का पक्ष रखा। पुलिस की FIR पर कोर्ट ने कहा कि FIR में कहीं मेंशन नहीं किया गया है कि मंत्री पर कार्रवाई क्या हो रही है? पैरा नंबर 12 पर हाई कोर्ट ने संदेह जताया और आरोपी मंत्री विजय शाह को लाभ पहुंचाने का अंदेशा जताया।

विज्ञापन

बता दें कि आज सियासी गलियारों में चर्चा है कि मंत्री विजय शाह किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं। हाइकोर्ट की सख्ती के बाद विजय शाह पर FIR दर्ज हुई थी। कल देर रात CM हाउस में हुई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी हितानंत शर्मा के बीच बैठक में विजय शाह के इस्तीफे पर मंथन हुआ था। इस बैठक के बाद ही विजय शाह के इस्तीफे की चर्चा सियासी गलियारों में है।

विज्ञापन

कर्नल सोफिया पर क्या बयान दिया था?

बता दें कि गत 13 मई को महू में मंत्री विजय शाह की जनसभा थी। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया को आतंकियों की बहन कर दिया था। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, एयर स्ट्राइक और कर्नल सोफिया के बारे में जो कुछ कहा, उससे वे विपक्षियों के निशाने पर आ गए थे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उनके बयान का लेकर भाजपा पर सवाल उठाए।

मामला बढ़ता देखकर मंत्री शाह ने माफी मांगी। वे अपने बयान से पलट गए और उन्होंने कहा कि मजाक में उनसे मुंह से निकला गया। कर्नल सोफिया उनकी सगी बहन जैसी हैं। उनका इरादा भावनाएं आहत करना नहीं थी। अगर फिर भी उनके बयान से किसी समुदाय और कर्नल सोफिया के दिल को ठेस पहुंची हो तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस और आप ने उठाए थे सवाल

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया गया बयान निंदनीय है। भाजपा मंत्री को कर्नल सोफिया से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा मंत्री विजय शाह का इस्तीफा मांगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा से मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ