हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनना...', लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले नीतीश कुमार, बोले- 'एकसाथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव'

विज्ञापन

Nitish Kumar Opposition Unity: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिशन 2024 को लेकर विपक्ष के सभी नेताओं को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। सोमवार को वे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे। दोनों नेताओं ने समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश ने उनका स्वागत किया।

मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता की। पीएम पद की उम्मीदवारी के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते हैं। उन्होंने ऐलान किया कि सबके एकजुट होने के बाद नेता चुना जाएगा। मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनना है। मैं बस सबको एकजुट कर रहा हूं। अपने लिए मुझे कुछ नहीं चाहिए।

और पढ़िए – MP में सपा भी चुनावी साल में एक्टिव, इंदौर पहुंचे अखिलेश यादव, दिग्गज नेताओं से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक पार्टियों के साथ बात हो रही है। हमने तय किया है कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को देश में हम एकजुट करें और मिलकर सब काम करें ताकि देश आगे बढ़े और भाजपा से देश को मुक्ति मिले। हम सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश बोले- भाजपा हटे देश बचे अभियान में हम साथ

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने में हम नीतीश कुमार के साथ हैं। भाजपा हटे देश बचे उस अभियान में हम आपके साथ हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – IIM रोहतक सर्वे : देश के 100 करोड़ लोग सुन चुके हैं पीएम मोदी के मन की बात, 23 करोड़ नियमित श्रोता-दर्शक; 30 अप्रैल को 100वां एपिसोड

ममता बनर्जी से भी मिले नीतीश और तेजस्वी

अखिलेश यादव से मुलाकात के पहले नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की। मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अब पता नहीं, ये (भाजपा) इतिहास बदल देंगे या क्या कर देंगे? सभी को सतर्क होना है इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमारे बीच बहुत अच्छी बात हुई है। आवश्यकता अनुसार हम भविष्य में अन्य पार्टियों को साथ में लाकर बातचीत करेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1650516721743147009?s=20

वहीं, ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने नीतीश जी से यही अनुरोध किया है कि जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से हुआ था तो हम भी बिहार में ऑल पार्टी मीटिंग करें। हमें एक संदेश देना है कि हम सभी एक साथ हैं। मैंने तो पहले ही कह दिया है कि मुझे इससे कोई एतराज नहीं है, मैं चाहती हूं कि भाजपा जीरो बन जाए।

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola