MP में सपा भी चुनावी साल में एक्टिव, इंदौर पहुंचे अखिलेश यादव, दिग्गज नेताओं से करेंगे मुलाकात

Samajwadi Party President Akhilesh Yadav

Samajwadi Party President Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में समाजवादी पार्टी भी एक्टिव हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज से दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। अखिलेश यादव आज इंदौर से खरगोन जिले के गांव बोराबा जाएंगे। जो मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे सुभाष यादव का ग्रह ग्राम है। जहां वे उनके दोनों बेटे अरुण यादव और सचिन यावद से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अखिलेश महू भी जाएंगे।

विज्ञापन

यादव बंधुओं से करेंगे मुलाकात

दरअसल, सुभाष यादव के दोनों बेटे अरुण यादव और सचिन यादव मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े चेहरे माने जाते हैं। ऐसे में अखिलेश यादव की दोनों नेताओं से मुलाकात कई चर्चाओं को जन्म भी देती है। अखिलेश यादव आज कसरावद में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। जबकि दोनों नेताओं के बीच चर्चा भी होगी।

विज्ञापन

इसके अलावा सचिन यादव इंदौर में सपा कार्यकर्ताओं से घर -घर जाकर मुलाकात करेंगे। जबकि आज रात वह इंदौर में ही रात्रि विश्राम करने के बाद कल बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महू भी जाएंगे। जहां वह बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

विज्ञापन

इंदौर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि देश में बदलाव हो, ऐसा होना चाहिए क्योंकि जनता बदलाव चाहती है, कल बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर महू जा रहा हूं, जब भाजपा सत्ता में रहेगी संविधान को खतरा रहेगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी महू पहुंचेंगे।

विज्ञापन

230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

बता दें कि साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी इस बार प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। पिछले चुनाव में भी पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। एक सीट पर पार्टी को जीत भी मिली थी, जबकि कई सीटों पर पार्टी दूसरे और तीसरे नंबर पर रही थी। ऐसे में अखिलेश यादव ने अभी से एमपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ