हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

राज्यसभा सांसद और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की माताजी शांति शुक्ला का निधन

Rajeev Shukla Mother Passes Away: राजीव शुक्ला की मां शांति शुक्ला ने गुरुवार को कानपुर में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 20 सितंबर को कानपुर के भैरवघाट पर होगा।

विज्ञापन
राजीव शुक्ला की माताजी शांति शुक्ला का निधन।

Rajeev Shukla Mother Passes Away: वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राज्यसभा सांसद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की माताजी शांति शुक्ला का देहांत हो गया है। गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 98 वर्ष थी। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से गैंग्रीन से बीमार थीं। राजीव शुक्ला की माताजी के निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

राजीव शुक्ला की माताजी का निधन, कल अंतिम संस्कार

कल होगा अंतिम संस्कार 

शांति शुक्ला की अंतिम यात्रा कल 20 सितंबर को सुबह 9 बजे दर्शनपुरवा निवास कानपुर से भैरवघाट के लिए प्रस्थान करेगी। क्रिकेट और राजनीति जगत के कई लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है। उनके निधन पर कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola