'गोली चलाने वालों को क्या माला पहनाएं', बहराइच एनकाउंटर पर योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर का बड़ा बयान

OP Rajbhar Statement On Bahraich Encounter : बहराइच हिंसा मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अब इस घटना पर राजनीति हो रही है। इसे लेकर यूपी के मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा।

Ghosi By Election Result OP Rajbhar On EVM

बहराइच एनकाउंट पर ओपी राजभर का बड़ा बयान।

OP Rajbhar Statement On Bahraich Encounter : उत्तर प्रदेश में बहराइच एनकाउंटर पर सियासत तेज हो गई है। आरोपी सरफराज और तालीम के एनकाउंटर को लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस और सपा ने कहा कि सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है। इसे लेकर योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने पटलवार किया।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि जब पुलिस किसी को गिरफ्तार करने जाती है और उन पर गोलियां चलती हैं तो क्या पुलिस उन्हें माला पहनाएगी या उन पर फूल बरसाएगी?। पुलिस का काम अपराधियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ना है। अगर किसी ने अपराध किया तो उसे भूमिगत या जेल में रहना होगा या ऊपर जाना होगा। देश और राज्य में कानून व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

बहराइच एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहराइच एनकाउंटर पर कहा कि शासन-प्रशासन अपनी विफलता को छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रहा है। अगर एनकाउंटर से राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार होता तो यूपी देश के कई राज्यों से आगे होता। अगर जुलूस के लिए अनुमति ली गई थी तो इसे शांतिपूर्ण तरीके से क्यों नहीं निकाला गया? अगर सरकार इतने छोटे कार्यक्रम को संभाल नहीं सकती तो उनसे राज्य में कानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे की जा सकती है। जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। यह घटना यूं ही नहीं हुई, इसकी योजना बनाई गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस ने भी योगी सरकार पर साधा निशाना

बहराइच एनकाउंटर को लेकर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बहराइच हिंसा मामले में सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अपनी कमियों को छुपाने के लिए सरकार ऐसा कर रही है। सरकार की ओर से फर्जी एनकाउंटर और हत्याएं कराई जा रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ