नेपाल भागने की फिराक में थे बहराइच हिंसा मामले के आरोपी, पुलिस ने सरफराज-तालीम का किया एनकाउंटर

Bahraich Violence case Accused Encounter : बहराइच हिंसा कांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस ने मुठभेड़ में गोली चलाई, जिससे दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।

Bahraich Violence

बहराइच हिंसा मामले के आरोपियों का एनकाउंटर।

विज्ञापन

Bahraich Violence case Accused Encounter : उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रतिमा विर्सजन के दौरान दो समुदाय लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सरफराज और तालीम का एनकाउंटर कर दिया। ये दोनों आरोपी नेपाल भागने के चक्कर में थे। बहराइच हिंसा के बाद से पुलिस लगातार इन आरोपियों की तलाश कर रही थी।

बताया जा रहा है कि बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्र की हत्या में सरफराज और ताबिल का हाथ था। इन दोनों ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर रामगोपाल पर फायरिंग की थी। पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। इस बीच बहराइच की नानपारा तहसील में पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया।

विज्ञापन

आरोपियों के पैर में लगी गोली

बहराइच हिंसा मामले में पुलिस ने अबतक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की निशानदेही के दौरान सरफराज और तालीम ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। सरफराज और ताबिल के पैर में पुलिस की गोली लगी, जिससे दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

आपको बता दें कि बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में स्थित रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्र रविवार को मूर्ति विसर्जन के लिए निकाली गई यात्रा में शामिल थे। इस दौरान दो पक्षों की कहासुनी पर महाराजगंज बाजार में कुछ लोगों ने इस यात्रा पर पथराव कर दिया था। इस दौरान एक घर की छत से रामगोपाल पर गोली चलाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद बहराइच में जमकर बवाल हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ