आरोपी सरफराज का नेपाल और बहराइच हिंसा के मास्टरमाइंड से क्या है कनेक्शन? पुलिस ने किया एनकाउंटर

UP Bahraich Violence Case Accused Encounter : यूपी के बहराइच जिले में हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लेने का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया।

bahraich violence Case accused encounter

पुलिस एनकाउंट में घायल सरफराज कौन है?

UP Bahraich Violence Case Accused Encounter : बहराइच हिंसा मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने दो आरोपी सरफराज और तालीम का एनकाउंटर कर दिया। फिलहाल, एनकाउंटर में घायल आरोपियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आइए जानते हैं कि एनकाउंटर में घायल सरफराज खान का बहराइच हिंसा मामले के मास्टरमाइंड और नेपाल से क्या कनेक्शन है?

सरफराज का नेपाल और मास्टरमाइंड से क्या है कनेक्शन?

बहराइच हिंसा का मास्टमाइंड अब्दुल हमीद है। उसके घर की छत से ही गोली चली थी। अब्दुल हमीद के दो बेटे सरफराज और फहीम भी इस मामले में शामिल हैं। मुठभेड़ में सरफराज घायल हो गया, जबकि फहीम पुलिस की कस्टडी में है। बताया जा रहा है कि सरफराज का ससुराल नेपाल में है। इस कांड के बाद वह अपने भाई फमीह के साथ नेपाल भागने की फिराक में था।

आरोपियों का कैसे हुआ एनकाउंटर?

बहराइच हिंसा मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें मोहम्मद फहीम, मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज, अब्दुल हमीद, मोहम्मद अफजल शामिल हैं। रामगोपाल मिश्र की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी सरफराज और तालीम को लेकर गई थी। निशानदेही के दौरान आरोपियों ने रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी।

रामगोपाल हत्याकांड में शामिल हैं ये आरोपी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी इलाके में रविवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प में रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हो गए थे। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस घटना को लेकर एसटीएस चीफ अमिताभ यश ने कहा कि पुलिस की कस्टडी में मौजूद पांचों आरोपी रामगोपाल मिश्र हत्याकांड में शामिल हैं। पुलिस की मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ