---विज्ञापन---

Badaun News: नदी में डूबे एमबीबीएस के 5 छात्र, तीन की मौत    

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार काे कछला गंगा घाट पर एमबीबीएस के पांच छात्र डूब गए। इनमें 3 छात्रों की मौत हो गई है जबकि दो छात्रों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के चलते घाट पर स्नान करने आए थे। घटनास्थल पर गोताघोरों की टीम नदी में […]

---विज्ञापन---

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार काे कछला गंगा घाट पर एमबीबीएस के पांच छात्र डूब गए। इनमें 3 छात्रों की मौत हो गई है जबकि दो छात्रों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के चलते घाट पर स्नान करने आए थे। घटनास्थल पर गोताघोरों की टीम नदी में तलाशी अभियान चला रही है।

बदायूं मेडिकल कॉलेज के 2019 बैच के छात्र

पुलिस के अनुसार सभी छात्र बदायूं मेडिकल कॉलेज के 2019 बैच के हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि यह सभी गहरे पानी में चले गए। जहां पानी के तेज बहाव में बह गए।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

गोताघोरों ने किया था बचाने का प्रयास 

जानकारी के अनुसार छात्रों को डूबते देख आसपास के लोगों ने बचाव दल को इसकी सूचना दी। लेकिन जब तक गोताघोर नदी में उतरकर उन्हें बचाते वह डूब गए। पुलिस मौके पर मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

First published on: Feb 18, 2023 04:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola