उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो युवतियों ने लव जिहाद का शिकार बनने के बाद पुरुषों से पूरी तरह भरोसा खो दिया। धोखा खाने के बाद उन्होंने एक अनोखा कदम उठाते हुए एक-दूसरे से शादी कर ली। यह घटना कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शिव मंदिर में घटी, जहां दोनों युवतियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनभर साथ रहने की कसम खाई। दोनों लड़कियां एडवोकेट दिवाकर वर्मा के पास पहुंचीं और उन्होंने बताया कि वे एक-दूसरे की सहेली हैं और बीते तीन महीने से साथ रह रही हैं। उन्होंने कहा कि वे पति-पत्नी की तरह जीवन बिताना चाहती हैं। हालांकि भारत में एक ही लिंग के व्यक्तियों के बीच विवाह को कानूनी मान्यता नहीं है, फिर भी उन्होंने सामाजिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकारते हुए मंदिर में विवाह किया।
नाम बदलकर मुस्लिम युवकों ने फंसाया
युवतियों का आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने उन्हें अपने असली नाम छुपाकर प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया और फिर धोखा दे दिया। उनका यह भी कहना है कि कानून ने आरोपियों को अब तक कोई सजा नहीं दी, जिससे उन्हें और अधिक ठेस पहुंची।
‘पुरुषों पर नहीं रहा भरोसा’
युवतियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब उन्हें पुरुषों से घृणा हो गई है और वे अब किसी पुरुष पर भरोसा नहीं कर सकतीं। वे चाहती हैं कि उनका जीवन अब एक-दूसरे के साथ ही बीते। उन्होंने कहा, “अगर हमारे परिवार वाले साथ देते हैं तो ठीक है, नहीं तो हम दोनों एक-दूसरे के सहारे ही पूरी जिंदगी गुजार लेंगे।”
एडवोकेट दिवाकर वर्मा ने दी जानकारी
इस मामले पर एडवोकेट दिवाकर वर्मा ने बताया, “दोनों युवतियां मेरे पास आईं और उन्होंने शादी की इच्छा जताई। उनका कहना था कि उन्हें पुरुष समाज से घृणा है क्योंकि उनके साथ बार-बार धोखा हुआ। उन्होंने मंदिर में विधिवत रूप से एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह किया। यह घटना जहां समाज में लव जिहाद और रिश्तों में धोखे की बहस को एक बार फिर तेज कर सकती है, वहीं यह भी दिखाती है कि जब न्याय नहीं मिलता, तो लोग कैसे ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं।
संबंधित खबरें
श्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
3 hrs agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
10 hrs agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
10 hrs agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
11 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
15 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
1 day agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
1 day agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
1 day agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
1 day agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines