BJP से क्यों नाराज हैं अपर्णा यादव? यूपी महिला आयोग में अब तक नहीं संभाला पद

UP Women Commission Vice President: बीजेपी नेता अपर्णा यादव को 3 सितंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था लेकिन उन्होंने अब तक इस पद पर जाॅइन नहीं किया है।

Aparna Yadav Angry with BJP

अपर्णा यादव ने 2020 में बीजेपी ज्वॉइन किया था। फाइल फोटो

लखनऊ से अशोक तिवारी की रिपोर्ट।

Aparna Yadav Angry with BJP: योगी सरकार ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को यूपी राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था। सूत्रों की मानें तो वे इस पद से खुश नहीं हैं। इसलिए अब तक उन्होंने जाॅइन नहीं किया है। महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और अन्य 25 सदस्यों ने आज ऑफिस जाॅइन कर लिया लेकिन अपर्णा यादव नहीं पहुंचीं। आयोग की एक और अन्य उपाध्यक्ष चारू चौधरी पहले जाॅइन कर चुकी हैं।

सूत्रों की मानें तो अपर्णा यादव नाराज हैं। मीडिया से भी दूरी बना ली है वो फिलहाल कोई बयान भी नहीं दे रही है। इस बीच खबर है कि अपर्णा यादव दिल्ली में हैं और पार्टी आलाकमान से मुलाकात का समय मांगा है। बता दें कि अपर्णा यादव को यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाए जाने की अधिसूचना 3 सितंबर को जारी हुई थी। तब से लेकर अब तक अपर्णा यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अपर्णा-शिवपाल के रिश्ते हमेशा अच्छे रहे

दरअसल मुलायम परिवार से मनमुटाव के बीच भी अपर्णा शिवपाल यादव से मिलती रहीं। जब सपा से अपर्णा अलग हुईं थीं तब भी शिवपाल यादव के घर जाकर उनसे मुलाकात करती रहीं। अपर्णा शिवपाल को अपना राजनीतिक गुरु भी मानती है। इसलिए हर सियासी कदम वो शिवपाल यादव से सलाह करके ही उठाती हैं। ऐसे में अब अपर्णा के अगले कदम पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

2022 में बीजेपी में हुईं थीं शामिल

अपर्णा यादव यूपी के सीएम रहे मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अखिलेश यादव ने अपर्णा को 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से मैदान में उतारा था। हालांकि वह बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से चुनाव हार गई थीं। इसके बाद 2022 के चुनाव से पहले अपर्णा बीजेपी में शामिल हुईं थीं लेकिन पार्टी ने उनको चुनाव नहीं लड़वाया।

2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद कई ऐसे मौके आए जब लगा कि पार्टी अपर्णा को कोई पद जरूर देगी। कई बार उन्हें राज्यसभा भेजने की अटकलें भी लगती रहीं लेकिन हर बार वह खाली हाथ ही रहीं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ से भी वे लगातार मिलती रहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ