उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना क्षेत्र बन्ना देवी के सराय रहमान इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दीवानी कचहरी में मौसमी जूस बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले रईस पुत्र शमशेर को आयकर विभाग से 7 करोड़ 79 लाख रुपये का नोटिस मिला है। इस नोटिस के बाद रईस और उसका परिवार गहरे सदमे में है।
इस नोटिस के मिलते ही पूरा परिवार का होश रईस, जो रोज़ाना जूस बेचकर अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के खर्च के साथ-साथ अपनी बहन विधवा और उनके बच्चों का भी खर्चा चलाता है। उसकी आमदनी बेहद सीमित है और कभी उसने इतने बड़े अमाउंट की कल्पना तक नहीं की थी। नोटिस की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी। यहां तक कि आर्थिक तंगी के चलते घर का चूल्हा तक नहीं जला।
गलतफहमी या गड़बड़ी का मामला
रईस के मुताबिक, उसने कभी भी ऐसा कोई लेन-देन नहीं किया जिससे इतनी बड़ी रकम का कर बन सके। मोहल्ले में ये खबर फैलते ही लोग हैरान हैं कि एक साधारण जूस विक्रेता पर इतना बड़ा टैक्स कैसे लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये कोई तकनीकी गलती हो सकती है या फिर किसी और की आय का विवरण गलती से रईस के नाम पर जुड़ गया होगा।
रईस ने मांगी मदद
नोटिस मिलने के बाद रईस ने आयकर विभाग से संपर्क करने की कोशिश की। उसके परिवार ने प्रशासन से इस मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि अगर यह गलती से हुआ है तो उचित प्रक्रिया के तहत इसे ठीक किया जाएगा।
परिवार की हालत खराब
नोटिस मिलने के बाद से ही रईस और उसका परिवार तनाव में है। गरीबी में गुजर-बसर कर रहे इस परिवार के लिए ये बड़ा झटका है। रईस ने प्रशासन और समाज के लोगों से अपील की है कि इस मामले में उसकी सहायता की जाए ताकि सच सामने आ सके और उसे इस मानसिक दबाव से राहत मिले।
ये भी पढ़ें- यूपी में मुस्लमान सबसे ज्यादा सेफ… बुलडोजर एक्शन, औरंगजेब पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ?
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
51 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
15 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
17 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines