उत्तर प्रदेश में आगरा की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सर्राफ योगेश चौधरी के हत्यारोपी को मार गिराया। मंगलवार सुबह हत्यारोपी की लोकेशन मिली तो पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी। इस पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से हत्यारोपी ढेर हो गया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
आगरा में पुलिस की मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया। सर्राफ योगेश चौधरी हत्याकांड के चार दिन बाद पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी अमन यादव को गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढे़ं : यूपी में 14 IPS का तबादला, गोरखपुर समेत 7 जिलों में बदले गए कप्तान, देखें पूरी लिस्ट
जानें क्या है पूरा मामला?
यह मामला शुक्रवार सुबह का है, जब सिकंदरा के कारगिल चौराहे के पास स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में दो बदमाश बाइक से पहुंचे और अंदर घुसकर स्टाफ को गन पॉइंट पर लेकर लूटपाट की। लूट के बाद जब लुटेरे बाहर निकले तो शोरूम मालिक योगेश चौधरी आ गए और बदमाशों से भिड़ गए। खुद को घिरता देख एक लुटेरे ने योगेश के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
शोरूम में नकदी-गहने की लूटपाट
बताया जा रहा है कि लगभग 10 लाख रुपये के गहने और नकदी लूटकर बदमाश फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी। इस वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल था। पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव था। चार दिन की लगातार तलाशी के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी अमन यादव को मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
यह भी पढे़ं : कानपुर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 6 लोग कौन थे, जिसमें छठे को किस्मत ने दिया दगा
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
11 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines