Abbas and Nikhat Case: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) और उनकी पत्नी निकहत अंसारी (Nikhat Ansari) के मामले में पुलिस एक और बड़ी कार्रवाई कर दी है। चित्रकूट जेल में हुई गतिविधियों में मदद करने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता फराज खान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने फराज पर लगाए ये गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक फराज खान सपा के जिला महासचिव हैं। आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर जेल में मुलाकात (Abbas and Nikhat Case) के लिए मदद करने, रसद और ठिकाने की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डीआईजी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने सोमवार शाम को फराज को गिरफ्तार किया है।
निकहत अंसारी को जेल से किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी को दो सेलफोन के साथ गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई उनके खिलाफ तब हुई थी, जब वह अपने पति अब्बास अंसारी से मुलाकात के लिए कथित तौर पर गैर कानूनी तरीके से जेल पहुंची थीं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1627892405142962177
निगरानी के लिए कासगंज जेल भेजे गए कैमरे-ड्रोन
हालांकि पुलिस ने कहा कि जेल में अंसारी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस मामले का खुलासा होने के बाद अब्बास अंसारी को यूपी की कासगंज जेल में शिफ्ट किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन पर निगरानी के लिए बॉडी वियर कैमरे और ड्रोन भेजे गए हैं।
जेल कर्मियों की ड्यूटी हर माह बदलेगीः डीजी जेल
डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि कासगंज जेल के लिए पांच बॉडी वियर कैमरे और एक ड्रोन कैमरा दिया गया। अब्बास की बैरक के आसपास तैनात जेल कर्मी बॉडी वियर कैमरे पहनेंगे। डीजी जेल ने बताया कि अब्बास के आसपास तैनात जेल कर्मियों को भी हर महीने बदला जाएगा। कासगंज जेल के स्टाफ के ड्यूटी चार्ट की समीक्षा की जाएगी।
मेरा अब्बास और निकहत से कोई लेना-देना नहींः फराज
इस मामले के बाद चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के नेता फराज खान ने एएनआई को बताया कि मैं मदद मांगने के लिए हाईकोर्ट आया हूं। मेरा अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस मेरे साथ दुर्व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं एक मुस्लिम हूं और समाजवादी पार्टी से जुड़ा हूं।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
2 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
6 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
19 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
20 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
20 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
20 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
22 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines