मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार और पिंडदान, 3 दिन बाद बोला 'मैं जिंदा हूं'

Udham Singh Nagar News: एक लावारिश शव को लोगों ने नवीन का मान लिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। 26 नवंबर को बनबसा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Udham Singh Nagar
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: उत्तराखंड से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। यहां 42 साल के एक शख्स को मृत घोषित करके दाह संस्कार कर दिया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह जिंदा है। तीन दिन बाद आए वीडियो कॉल में उसने खुद बताया कि वजह जिंदा है। इसके बाद परिजन उसे जाकर वापस ले आए। जिंदा पाए जाने पर उसका फिर से नामकरण और विवाह किया गया। शख्स का नाम नवीन चंद्र भट्ट था। पिंडदान करने के बाद उसका श्राद्ध कर्म भी किया जा रहा था, लेकिन तीसरे दिन पता चला कि वह मरा नहीं है बल्कि जिंदा है। इस वजह से घर में खुशी का माहौल है।

लावारिस शव को मान लिया नवीन

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक उसकी पत्नी दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। यह शख्स एक साल से ज्यादा समय से घर से लापता था। 25 नवंबर को उसे मृत मान लिया गया और परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। हुआ कुछ ये कि एक लावारिश शव को लोगों ने नवीन का मान लिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। 26 नवंबर को बनबसा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

देखिए कैसे बची 41 मजदूरों की जान

विज्ञापन

फिर से हुआ नामकरण और विवाह

अंतिम संस्कार किए जाने के तीसरे दिन उसके भाई को पता चला कि वजह जीवित है। उनके एक जानने वाले ने वीडियो कॉल करके उन्हें यह बात बताई। इसके बाद उसे घर वापस लाया गया। इसके बाद शुद्धिकरण के लिए नवीन का फिर से नामकरण और विवाह किया गया। कहा गया कि हिंदू मान्यताओं के मुताबिक अगर किसी शव का अंतिम संस्कार करने के बाद पिंडदान हो गया हो तो उसका दोबारा नामकरण होना चाहिए। इसबार उसका नाम नारायण रखा गया। पत्नी रेखा से उसकी दोबारा शादी कराई गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ