Maharashtra: उद्धव गुट ने पार्टी के नाम और निशान की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंपी, ये है पहली पसंद
Edited By Om Pratap

उद्भव ठाकरे
Edited By Om Pratap

उद्भव ठाकरे
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग को पार्टी के नाम और निशान की सूची सौंप दी है। बताया जा रहा है कि उद्धव गुट की ओर से पार्टी के लिए दो नाम सामने आए हैं। इनमें पहला- शिवसेना बाला साहेब ठाकरे और दूसरा- शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे है। वहीं, निशान में पहली पसंद त्रिशूल, सिंबल के लिए दूसरी पसंद उगता सूर्य है।
उद्धव ठाकरे की तरफ़ से ये 3 इलेक्शन सिम्बल चुनाव आयोग को दिए गए।@iamvinodjagdale pic.twitter.com/Z6OLvkzoxH
— News24 (@news24tvchannel) October 9, 2022
बता दें कि चुनाव आयोग ने आगामी अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों गुटों को पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। उद्धव ठाकरे ने आज शाम 7 बजे एक बैठक बुलाई है जहां शिवसेना नेता चुनाव चिन्हों पर चर्चा करेंगे।
उद्धव गुट ने पार्टी के नाम और निशान की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंपी।
◆ पार्टी के दो नाम आए सामने
◆ पहला – शिवसेना बाला साहेब ठाकरे
◆ दूसरा – शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे
◆ निशान में पहली पसंद त्रिशूल, सिंबल के लिए दूसरी पसंद उगता सूर्य।#BreakingNews @OfficeofUT pic.twitter.com/JwTjEYtNhp
— News24 (@news24tvchannel) October 9, 2022
इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट के सचिव मिलिंद नारवेकर ने बाघ की फोटो ट्वीट कर लिखा है कि हमारा सिम्बल श्री उद्धव बालसाहेब ठाकरे। बता दें कि 1 अक्टूबर 1989 को धनुष और तीर के प्रतीक के रजिस्ट्रेशन से पहले सेना ने नारियल के पेड़, रेलवे इंजन, तलवार और ढाल, मशाल, कप और तश्तरी जैसे प्रतीकों का इस्तेमाल किया था।
उद्धव गुट के एक सीनियर नेता ने पुष्टि की कि उन्हें पार्टी और कई विशेषज्ञों से प्रतीकों पर सुझाव मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता चुनाव आयोग के पास उपलब्ध मुफ्त प्रतीकों में से विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
"हमारा सिम्बल श्री उद्धव बालसाहेब ठाकरे।"
◆ उद्धव गुट के सचिव मिलिंद नारवेकर ने बाघ की फ़ोटो ट्वीट कर लिखा।
◆ इससे पहले चुनाव आयोग ने शिवसेना नाम और सिंबल दोनो फ्रीज किए थे, शिंदे और उद्धव गुट नहीं कर सकते उपचुनाव में इसका इस्तेमाल। @iamvinodjagdale @NarvekarMilind_ pic.twitter.com/QgoLiBMfBY
— News24 (@news24tvchannel) October 9, 2022
उन्होंने बताया कि आगामी उपचुनाव के लिए चुनाव चिन्हों के विकल्पों पर लंबी बैठक हुई है। इससे पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने शनिवार को चुनाव आयोग के आदेश को अन्याय करार दिया। शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग के आदेश के बाद शनिवार को शिवसेना के बागी नेताओं पर निशाना साधा।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘खोकेवाले’ के गद्दारों ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज करने का यह बेशर्म और घिनौना कृत्य किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम सच्चाई के पक्ष में हैं। सत्यमेव जयते!
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: