Supertech Twin Towers: आवारा कुत्तों को धमाके और मलबे से बचाने के लिए किया रेस्क्यू, शेल्टर होम भेजे
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावरों को ढहाने की अंतिम कार्रवाई चल रही है। 28 अगस्त को ध्वस्त होने वाले 30 मंजिला ट्विन टावरों के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया है। वहीं टावर के आसपास रहने वाले लावारिस कुत्तों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। इसके लिए गुरुवार को सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं की गाड़ियां कुत्तों को पकड़ती रहीं। वहीं धमाके और मलबे से आसपास के लोगों को होने वाली दिक्कतों को लेकर भी डॉक्टरों को आगाहा किया है।
एनजीओ फ्रेंडिकोज के कार्यकर्ता अकबर ने बताया कि बचाए गए जानवरों को एनजीओ के शेल्टर होम में रखा जाएगा। वहीं ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण के बाद उन्हें इसी जगह वापस लाकर छोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट स्थित ट्विन टावर (सियान और एपेक्स) को ध्वस्त करने के लिए आदेश जारी हुए थे। सुप्रीम कोर्ट की ओर से इसके लिए 28 अगस्त की तारीख मुकर्रर की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण, नोएडा पुलिस, संबंधित विभाग और इमारत को ध्वस्त करने वाली कंपनी युद्ध स्तर पर काम कर रही है।
Noida, UP | Preparations for the demolition of Supertech Twin Towers located in Sector 93A are almost complete
People have been instructed to vacate the surrounding societies. Meanwhile, the rescue of stray dogs is being done by NGO Friendicoes. pic.twitter.com/SgRK3r1aml
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 25, 2022
इमारत को ध्वस्त करने वाली कंपनी एडिफिस ने इमारत में विस्फोटक लगाने का काम कर दिया है। 28 अगस्त को रिमोट के माध्यम से इमारत को ध्वस्त किया जाएगा। ध्वस्तीकरण के बाद होने वाले मलबे और धूल के गुबार से बचने के लिए संबंधित विभागों की ओर से आसपास के इलाके में खास तरह की फाइवर शीट लगाई गई हैं। वहीं कुछ डॉक्टरों ने इस धूल से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। जिनको नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।
वहीं गुरुवार को प्राधिकरण और कई एनजीओ की ओर से ट्विन टावर में रहने वाले और आसपास के इलाके में रहने वाले लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। प्राधिकरण और एनजीओ के लोगों का कहना है कि धमाके और उसके बाद मलवे से इन बेजुबानों को काफी खतरा है। इसलिए इन्हें पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर रखा जाएगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: