---विज्ञापन---

Punjab: निगम चुनावों से पहले AAP ने किया फगवाड़ा में इन 5 प्रमुख गारंटियों का ऐलान; विकास में नहीं आएगी रुकावट

Punjab Aam Aadmi Party Announced 5 Major Guarantees: पंजाब पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने निगम चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से फगवाड़ा में 5 प्रमुख गारंटियों का ऐलान किया है।

Punjab Aam Aadmi Party Announced 5 Major Guarantees: पंजाब में निगम चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) फगवाड़ा नगर निगम चुनावों के लिए अपना ऑफिशियल अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत शहर को बदलने के उद्देश्य से पार्टी ने 5 खास गारंटियों के साथ एक दूरदर्शी घोषणापत्र जारी किया है। पंजाब पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने होटल आशीष में इन 5 गारंटियों को जारी किया है। इस दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि सत्ता में आते ही इन वादों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रतिबद्ध है। इसमें 50 ई-बसें, बब्बा गढ़िया फगवाड़ा में स्टेट लेवल स्टेडियम और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अपग्रेडेशन जैसे काम शामिल है।

---विज्ञापन---

बिना किसी देरी के शुरू होगा प्रोजेक्ट वर्क

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स बिना किसी देरी के शुरू होंगे, जिससे शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही पर पार्टी का फोकस प्रदर्शित होगा। अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि आप फगवाड़ा में असली बदलाव लाने के लिए तैयार है। ये गारंटी सिर्फ वादे नहीं हैं, ये इस महान शहर के लोगों के लिए हमारी प्रतिबद्धताएं हैं। जैसे ही आप का मेयर पदभार संभालेगा, इन प्रोजेक्ट्स पर बिना देरी के काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब में शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव के अग्रदूत बनें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिनलैंड से लौटे शिक्षकों से कही ये बात

---विज्ञापन---

‘हासिल करेंगे सभी वार्डों में जीत’

इस दौरान अमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में पंजाब में पूरे हुए चुनावी वादों को लेकर ट्रैक रिकॉर्ड पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि फगवाड़ा के लोगों से मिले भारी समर्थन के कारण पार्टी सभी वार्डों में जीत हासिल करेगी। AAP ने बाकी के दलों से आए कई बड़े नेताओं और नागरिकों का भी स्वागत किया जो पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के दृष्टिकोण और नेतृत्व में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

First published on: Dec 15, 2024 02:45 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola