Moose Wala murder case: गैंगस्टर लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई अजरबेजान में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

पंजाब: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी हुई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को अजरबेजान देश में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सचिन बिश्नोई को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद से सचिन बिश्नोई फरार था।
पंजाब : सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी
◆सचिन बिश्नोई को अजरबेजान देश में हिरासत में लिया गया, बिश्नोई को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू #SidhuMooseWala @angrishvishal pic.twitter.com/05vkSVYXfh
— News24 (@news24tvchannel) August 30, 2022
हत्याकांड में मुख्य संदिग्धों में शामिल सचिन बिश्नोई ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था। उसने अपनी पहचान बदलकर अपना नाम तिलक राज तोतेजा रख लिया था। इसी नाम से उसने फर्जी पासपोर्ट भी बनवाया था।
बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में कटौती के एक दिन बाद हुई थी। कनाडा स्थित गोल्डी बरार ने एक फेसबुक पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जो कथित तौर पर हत्या में भी शामिल है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: