हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sasaram Election Result 2025 Live: आरएलएम की स्नेहलता 45085 वोटों से आगे, Latest Update

Sasaram Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 में आज सासाराम विधानसभा सीट के नतीजे आने वाले हैं. इस बार के Bihar Chunav Natije 2025 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. RJD के सतेंद्र शाह और आरएलएम के स्नेहलता के बीच इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा. सासाराम विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election Result 2025 आज आने वाला है.

विज्ञापन
Sasaram Assembly Constituency

Live Updates

17:02 (IST) 14 Nov 2025

Sasaram Election Result 2025 Live Update: आरएलएम की स्नेहलता 45085 वोटों से आगे

Sasaram Election Result 2025 Live Update: आरएलएम उम्मीदवार स्नेहलता वर्तमान में सासाराम में 45085 वोटों के साथ आगे चल रही हैं. राजद उम्मीदवार सतेंद्र साह 33015 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

11:18 (IST) 14 Nov 2025

Sasaram Election Result 2025 Live Updates: शुरुआती रुझान में Satendra Sah आगे

Sasaram Election Result 2025 Live Updates: काउंट‍िंग जारी है और शुरुआती रुझान में RJD के सतेंद्र साह आगे चल रहे हैं. वहीं बीएसपी के अशोक कुमार पीछे हैं.

06:54 (IST) 14 Nov 2025

Sasaram Election Result 2025 Live : 11 नवंबर को हुआ था चुनाव, आज आएंगे नतीजे

Sasaram Election Result 2025 Live : इस सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था और जनता ने अपना फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है.

Sasaram Election Result 2025 Live: बिहार के रोहतास जिले में स्थित सासाराम एक अहम विधानसभा क्षेत्र माना जाता है. इस सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था और जनता ने अपना फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है. साम 6 बजे तक स्थिति पूरी तरह सा हो जाएगी कि इस बार सीट पर आरजेडी का दबदबा कायम रहेगा या एनडीए गठबंधन बाजी पलटने में कामयाब हो पाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में 2 चरणों में मतदान हुआ है और 14 नवंबर 8 बजे से मतगणना भी शुरू हो जाएगी. साल 2020 में हुआ आखिरी विधानसभा चुनावों में आरजेडी ने राजेश कुमार गुप्ता ने 83 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. 

सासाराम Election Key Candidate 2025

सासाराम की इस विधानसभा सीट पर एक समय तक कांग्रेस पार्टी का राज हुआ करता था लेकिन बीते कुछ सालों से बीजेपी और आरजेडी का दबदबा देखने को मिल रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में नितीश कुमार की जेडीयू का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. इस बार जन सुराज पार्टी के चुनाव में उतरने से इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा की तरफ से स्नेहलता चुनावी मैदान में हैं. आरजेडी ने इस बार सतेंद्र शाह को मैदान में उतारा है तो वहीं जन सुराज की तरफ से बिनय कुमार सिंह चुनाव में उतर रहे हैं.

Sasaram Election Result 2020

उम्मीदवार का नामपार्टीवोटस्थिति / जानकारी
राजेश कुमार गुप्ताआरजेडी (RJD)83,303विजेता
अशोक कुमारजेडीयू (JD(U))56,880
रमेश्वर प्रसादएलजेपी (LJP)21,426

Sasaram Election Result 2015

उम्मीदवार का नामपार्टीवोट
अशोक कुमारआरजेडी (RJD)82,766
जवाहर प्रसादभाजपा (BJP)63,154
कृष्ण कुमार सिंहनिर्दलीय (IND)9,247

सासाराम में क्या कहते जातीय समीकरण?

सासाराम विधानसभा सीट की स्थापना साल 1957 में किया गया था. इसके बाद से 17 बार इस सीट पर विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. 10 बार समाजवादी दलों ने जीत हासिल की तो वहीं 5 बार बीजेपी ने जीता मैच और कांग्रेस ने 2 बार जीत दर्ज की थी. इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति के 17.55 फीसदी मतदाता और मुस्लिम समुदाय के 15.20 फीसदी मतदाता हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola