Road Accident: चूरू में दो ट्रकों की आपस में भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
Edited By Nirmal Pareek

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Edited By Nirmal Pareek

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
चूरू: राजस्थान के चूरू जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। राजस्थान के चूरू जिले के एनएच-52 पर आपणो पेट्रोल पंप के गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रकों में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़े गए थे। घटना के बाद एनएच 52 पर जाम लग गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बताया कि दूसरे ट्रक का चालक और हेल्फर फरार हैं।
घटना को लेकर कोतवाली थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पंजाब से आ रहा बाड़मेर निवासी ओमप्रकाश ट्रक में सामान लेकर गुजरात की तरफ जा रहा था। इस दौरान गुजरात की ओर से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़त हो गई। आपणो पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में पंजाब से आ रहे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के अस्पातल भेजा। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़े गए थे। हादसे के कारण एनएच 52 पर जाम लग गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बताया कि दूसरे ट्रक का चालक और हेल्फर फरार हैं। केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: