RCA Election 2022: सीएम अशोक गहलोत के बेटे की टक्कर पूर्व खेल मंत्री के बेटे से, 30 सितंबर को होगा मतदान

RCA Election 2022

RCA Election 2022

विज्ञापन

RCA elections 2022: राजस्थान क्रिकेट संघ का चुनावी रण तेज हो गया है। साल 2019 में RCA के चुनाव जितने रोमांचक कहे जाते हैं, वैसा ही रोमांच अब आरसीए चुनाव 2022 में देखने को मिल सकता है। 2019 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के सामने जहां उनकी ही कांग्रेस के रामेश्वर डूडी मैदान में नजर आए थे। वैसे ही 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे के सामने पूर्व खेल मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

बता दें कि नंदू समूह की ओर से 5 पदों पर आज नामांकन पत्र भरे गए। जिसमें नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह खींवसर ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं सचिव पद पर राजेंद्र सिंह नांदू कोषाध्यक्ष पद पर विनोद सहारण, और संयुक्त सचिव पद पर अरुण सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन

इस दौरान नागौर सचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान की क्रिकेट को राजनीति का अखाड़ा बनाया हुआ है, जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों को बाड़े में बंद कर रखा है, लेकिन इतिहास गवाह है, कि 100 कौरवों पर पांच पांडव भारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैभव गुट के काफी उम्मीदवार हमारे संपर्क में है। जो चुनाव के वक्त हमें वोट देंगे। इस वक्त उन्हें डरा धमकाकर कैद कर रखा है। लेकिन चुनाव के वक्त उनका वोट हमें मिलेगा।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आरसीए चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश को रद्द करते हुए मामले को एकलपीठ के पास भेजकर सुनवाई जल्द से जल्द पूरी करने को कहा है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता श्रीगंगानगर, नागौर और अलवर जिला क्रिकेट संघों को बहाल रखते हुए आरसीए को आगामी एजीएम और चुनाव में शामिल करने की छूट दी है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि राजस्थान में 33 जिलों समेत तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी वोट डालेंगे। कुल मिलाकर 36 वोट आरसीए चुनाव में डाले जाएंगे। सलीम दुर्रानी, गगन खोड़ा और पंकज सिंह वोटर्स में शामिल हैं। पंकज सिंह पहली बार आरसीए चुनाव में वोट डालेंगे।

विज्ञापन

इस तरह रहेगा आरसीए चुनावी कार्यक्रम

26 सितंबर को नामांकन दाखिल
27 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच
28 सितंबर को योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी
29 सितम्बर को नामांकन वापसी
30 सितंबर को होगी वोटिंग
30 सितंबर को ही मतगणना

बता दें कि 4 अक्टूबर से आरसीए की वर्तमान कार्यकारिणी को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इससे पहले नई कार्यकारिणी के चुनाव होने जरूरी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ