Sikar: बीजेपी 2 टुकड़ों में बंटी हुई है, डोटासरा बोले- 'जहां सीपी जोशी जा रहे हैं वहां वसुंधरा नहीं जा रही'

Sikar, PCC Chief Govind Singh Dotsara

Sikar: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा शनिवार को सीकर के दौर पर रहे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी प्रदेश में टुकड़ों में बंटी हुई है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और राजेंद्र राठौड़ जहां जा रहे हैं वहां वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया नहीं जा रहे हैं। वह केवल जुमला बोलते है कि सरकार रिपीट नहीं डिलीट होगी।

गहलोत सरकार होगी रिपीट

पीसीसी चीफ डोटासरा शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने अपने निवास पर जनसुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनीं। सीकर में जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा यह मानना है कि ये सरकार रिपीट भी होगी और 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। सचिन पायलट के अलग पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सब काल्पनिक सवाल हैं, इनका कोई मतलब नहीं है, हम सब एक हैं, एक साथ हैं और एक साथ ही चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी जुमले वालों की पार्टी

डोटासरा ने बीजेपी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि बीजेपी राजस्थान में 2 टुकड़ों में बंटी हुई है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और राजेंद्र राठौड़ जहां जा रहे हैं वहां वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया नहीं जा रहे। उनकी बातों में दम नहीं है। यह जुमले वालों की पार्टी है केवल जुमला बोलना जानती है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार रिपीट होगी और 2024 में केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।

जनता हमारे साथ 

डोटासरा ने अपनी विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अनेक विकास कार्य लक्ष्मणगढ़ में करवाए हैं। राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही अनेक योजनाओं से आम जनता को फायदा हुआ है। हमने काम किया है इसलिए जनता हमारे साथ है। सीएम की ओर से चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंप जनता के लिए कल्याणकारी सिद्ध हो रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ