हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan: गरीब रथ एक्सप्रेस में बम की सूचना पर मचा हडकंप, जांच के लिए मुरैना से बुलाना पड़ा पुलिस बल

विज्ञापन

Rajasthan: सोमवार को गरीब रथ एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने पर धौलपुर रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। बम की सूचना मिलने पर सीओ सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल स्टेशन पहुंचा। गरीब रथ एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर चेन्नई जा रही थी। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

मुरैना से बुलाया अतिरिक्त पुलिस बल

बता दें कि रेलवे पुलिस को ट्रेन के एक कोच में बम रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर ट्रेन को धौलपुर रेलवे स्टेशन पर बुलाकर तलाशी ली गई। ट्रेन की तलाशी के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मुरैना से बुलाया गया। रेलवे पुलिस और बलों ने करीब 3 घंटे तक सर्चिंग अभियान चलाया। लेकिन बम की सूचना झूठी निकली। इसके बाद पुलिस सूचना देने वाले 3 युवकों को हिरासत में ले लिया।

बता दें कि यह सूचना रेल मदद एप के माध्यम से दी गई थी। इसको देखते हुए पुलिस भी तत्काल जांच में जुट गई। अब रेलवे पुलिस झूठी सूचना देने वाले तीनों युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola