Rajasthan News: जयपुर के चौमूं में रविवार शाम को दो बाइक की टक्कर में 1 युवक की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तेज अंधड़ के कारण सामने से आ रही बाइक दिखाई नहीं दी। इसके कारण दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई।

तेज अंधड़ के कारण हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक एक बाइक पर सवार होकर 2 युवक चौमूं से अमरसर जा रहे थे। तभी अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी के कारण सामने से आ रही बाइक दिखाई नहीं दी और दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें कालबेलिया बस्ती निवासी जीतू नाथ की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया।

गंभार घायलों को एसएमएस अस्पताल में कराया गया भर्ती

गंभीर घायलों की पहचान योगेश पुत्र बनवारीलाल कुमावत निवासी अमरसर, प्रहलाद पुत्र भैरूनाथ निवासी बंदौल और एक छोटे बच्चा शामिल है। वहीं 1 घायल अंकित पुत्र प्रहलाद कुमावत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस ने मृतक का शव अस्पताल में पोस्टमाॅर्टम के लिए रखवाया है। इसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ