CM Ashok Gehlot: सीएम मंगलवार को डूंगरपुर के दौर पर थे। यहां सीएम कार से भागवत कथा कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने कथा वाचक दीदी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां गरीब, बेरोजगार, महिलाओं को ध्यान में रखते हुए बजट दिया गया है। दुनिया के किसी देश में ऐसा बजट आज तक नहीं आया।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सीएम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र रसोई गैस के दाम कम नहीं कर सकी तो हमने 500 रुपए में सिलेंडर देने का फैसला किया है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख से 25 लाख तक निःशुल्क इलाज दे दिया। गहलोत ने कहा कि हमने लोगों की भावनाओं को देखते हुए कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमने ईआरसीपी को राष्ट्रीय स्कीम घोषित की मांग की। लेकिन प्रधानमंत्री लोगों का सपना पूरा नहीं कर सके।

इस बार टूटेगी परंपरा

सीएम ने चुनावों के बारे में बात करते हुए कहा कि इस बार राजस्थान में एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी की परंपरा टूटेगी और कांग्रेस की सरकार फिर से रिपीट होगी। कार्यक्रम में सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा, केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया साथ थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ