Rajasthan Assembly Elections : टिकट बंटवारे में दिखा वसुंधरा राजे का 'राज', क्या हैं लिस्ट के मायने?

Rajasthan assembly elections : बीजेपी ने नरपत सिंह की सीट से सांसद दीया कुमारी को उतारा था। दीया कुमारी जयपुर राजघराने से आती हैं। बताया जाता है कि वसुंधरा राजे से उनके संबंध ठीक नहीं हैं।

Rajasthan assembly election, Vasundhara raje, ticket distribution, bjp list

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में टिकट बंटवारे में वसुंधरा का दबदबा देखने को मिला है।

Rajasthan assembly elections : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कल यानी 21 अक्टूबर को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसके पहले बीजेपी ने 18 अक्टूबर को पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। जिसमें वसुंधरा राजे के समर्थक कई दावेदारों को टिकट नहीं मिली थी। बीजेपी ने भरतपुर नगर से दो बार की विधायक अनिता सिंह, विद्याधर नगर के विधायक और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत के रिश्तेदार नरपत सिंह राजवी, जयपुर की झोटवाड़ा सीट से विधायक राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काट दिया था। बीजेपी ने नरपत सिंह की सीट से सांसद दीया कुमारी को उतारा था। दीया कुमारी जयपुर राजघराने से आती हैं। बताया जाता है कि वसुंधरा राजे से उनके संबंध ठीक नहीं हैं। पहली लिस्ट में दीया को टिकट देने और वसुंधरा का नाम नहीं होने कयास लगाए जाने लगे थे कि बीजेपी वसुंधरा की जगह दीया कुमारी को सीएम फेस बना सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयपुर रैली का संचालन हो और बीजेपी के दूसरे कार्यक्रमों में दीया कुमारी को मिल रही तरजीह से इस बात को और बल मिलने लगा था कि दीयी कुमारी के हाथ में प्रदेश की कमान आ सकती है अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तब। बीजेपी ने जब सांसद दीया को जयपुर की विद्यानगर जैसी सेफ सीट से टिकट दिया तो इसे वसुंधरा के लिए बड़े खतरे के रूप में देखा गया था। लेकिन अब, जब बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची आई है तो इस पर एक बार फिर विमर्श की दिशा बदल गई है।

वसुंधरा के समर्थकों को मिला टिकट
राजस्थान में बीजेपी की दूसरी लिस्ट आने के पहले तक वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे थे। लेकिन जब बीजेपी की दूसरी टिकट आई और उसमें वसुंधरा समेत उनके समर्थकों को सीट मिली तो अब यह कहा जाने लगा है कि राजस्थान में वसुंधरा ही बीजेपी हैं। बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में वसुंधरा का टिकट तो है ही, बीजेपी ने दर्जनभर से अधिक ऐसे नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है जो राजे समर्थक हैं।

बीजेपी ने इस बार कुछ ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उटार दिया है, जिनका टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा था। इनमें कालीचरण सर्राफ का नाम भी शामिल है। कहा जा रहा था कि आंतरिक सर्वे में वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले कालीचरण की स्थिति ठीक नहीं है. लेकिन जब दूसरी सूची आई तो पार्टी ने मालवीय नगर से कालीचरण को मैदान में उतार दिया है। वसुंधरा के करीबी नरपत को भी बीजेपी ने चित्तौड़गढ़ से टिकट दे दिया है।

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कालीचरण और नरपत ही नहीं, वसुंधरा गुट के कई और नेताओं के भी नाम हैं। बीकानेर राजघराने की सिद्धि कुमारी को बीकानेर पूर्व, प्रताप सिंघवी को छाबड़ा, कैलाश वर्मा को बगरु, संतोष अहलावत को सूरजगढ़, गोविंद प्रसाद को मनोहर थाना, बिहारीलाल बिश्नोई को नोखा से टिकट मिला है। बीजेपी ने धरियावद से कैलाश मीणा, नोहर से अभिषेक मटोरिया, रेवदर से जगसीराम कोली और सांगरिया से गुरदीप शाहपीणी पर दांव लगाया है. ये सभी वसुंधरा गुट के हैं।

वसुंधरा ने जताया पीएम और गृहमंत्री का आभार
बीजेपी की दूसरी लिस्ट में उनके समर्थकों के नाम आने के बाद वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है। उन्होंने यह भी कहा है, ‘मिलकर रचेंगे विजय का कीर्तिमान।’ बता दें कि बीजेपी की पहली सूची आने के बाद वसुंधरा ने घोषित उम्मीदवारों को बधाई दी थी। अब दूसरी लिस्ट के बाद वसुंधरा राजे ने एक्स पर पोस्ट कर झालरापाटन सीट से विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। वसुंधरा ने ‘मिलकर रचेंगे विजय का कीर्तिमान’ नारा भी दे दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ